Saturday , 5 September 2026
Breaking News

डेयरी के माध्यम से कर सकते हैं अपनी आय में दुगनी वृद्धि

“मतदाता जागरूकता के तहत पॉलिटेक्निक कॉलेज में शुभंकर शेरू ने दिया ‘पधारों म्हारै बूथ’ का संदेश”

सवाई माधोपुर एवं करौली जिले की दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड सवाई माधोपुर की पन्द्रहवीं वार्षिक आमसभा बुधवार को जिला कलेक्टर डॉ. एस.पी. सिंह की अध्यक्षता में हुई।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर डॉ. सिंह ने दुग्ध उत्पादकों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा दुग्ध उत्पादकों के दूध की कीमत में दो रूपयें की बढ़ोतरी की गई है। जिला कलेक्टर ने बताया कि मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक संबल योजना में पांच लाख पुश पालकों को दो रूपये प्रति लीटर का अनुदान दिया जा रहा है।
डॉ. एस.पी. सिंह ने बताया कि दुग्ध उत्पादक उन्नत नस्ल के दुधारू पशुओं का पालन कर डेयरी के माध्यम से अपनी आय में दुगनी वृद्धि कर सकते हैं। उन्होंने समिति के सचिवों को दूध संकलन बढ़ाने के भी निर्देश दिए ताकि दूध संकलन की मात्रा बढ़ने से संघ की सक्षमता में वृद्धि हो सकें। इस दौरान समितियों के अध्यक्षों द्वारा समय पर दूध का भुगतान करवाने एवं दूध की दरें बढ़ाने की मांग की गई जिस पर जिला कलेक्टर ने प्रबंध संचालक को दरें बढ़ाने के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया।

message Padharo Mharey booth Polytechnic College Voter Awareness
इस अवसर पर सवाई माधोपुर एवं करौली जिले की दुग्ध उत्पादक समितियों के अध्यक्ष एवं दुग्ध उत्पादक उपस्थित थे।

“मतदाता जागरूकता के तहत पॉलिटेक्निक कॉलेज में शुभंकर शेरू ने दिया ‘पधारों म्हारै बूथ’ का संदेश”

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ. एस.पी. सिंह ने बुधवार को पॉलिटेक्निक कॉलेज सवाई माधोपुर में मतदाता जागरूकता के तहत कॉलेज के विद्यार्थियों एवं स्टाफ को शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया। उन्होंने ने बताया कि सवाई माधोपुर का प्रतीक बाघ जिसे बोलचाल की भाषा में शेर कहते हैं उसी का प्रतिनिधित्व करने वाला जिला निर्वाचन का शुभंकर शेरू है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कार्यक्रम में इसी शुभंकर शेरू के द्वारा प्रतिदिन दिये जा रहे ‘पधारों म्हारै बूथ’ के संदेश को सुनाया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि लोकतंत्र में मतदान का बहुत महत्व है। शत प्रतिशत मतदान से अच्छी सरकार का निर्माण होता है। उन्होंने आने वाले लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान के लिए संकल्प लेकर कार्य करने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान नीरज कुमार भास्कर एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !