Sunday , 6 September 2026
Breaking News

मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी, 24 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट 

राजस्थान के कई हिस्सों में मानसून की मेहरबानी बनी हुई है। मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए कोटा और बारां जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर तेज बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, अजमेर, भीलवाड़ा, पाली और झालावाड़ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, यहां हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

 

इसके अलावा जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ क्षेत्रों में भी बारिश हो सकती है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार मंगलवार को भी भारी बरसात का दौर जारी रहेगा। बारां, कोटा व झालावाड़ में अतिभारी बारिश के आसार हैं। वहीं बांसवाड़ा, बूंदी, डूंगरपुर, सवाई माधोपुर व टोंक में भारी बरसात की चेतावनी जारी की गई है। उदयपुर, अजमेर, अलवर, भरतपुर, भीलवाड़ा, चित्तौडग़ढ़, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, प्रतापगढ़, राजसमंद, सीकर, सिरोही व उदयपुर में तेज बरसात का अलर्ट जारी किया गया है।

 

Meteorological Department's big warning, torrential rain alert in 24 districts rajasthan

 

अब तक देश में 254.1 मिमी बारिश हुई है, जो इस अवधि में सामान्य रूप से होने वाली 248.3 मिमी बारिश से 2 प्रतिशत ज्यादा है। जून के आखिर तक देश में 148.6 मिमी बारिश दर्ज की गई थी, जो सामान्य से 10 प्रतिशत कम थी। इससे पहले 22 जून तक बारिश की कमी सामान्य से 33 फीसदी कम थी। पश्चिमी विक्षोभ और मानसूनी हवाएं एक साथ सक्रिय होने से भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल, उत्तरी पंजाब व हरियाणा में मंगलवार से धीरे-धीरे बारिश कम होती जाएगी। उत्तराखंड में ऐसी ही स्थिति 2013 में उत्तराखंड में आई थी, जब वहां भारी तबाही मची थी। हिमाचल के मंडी में 40 साल पुराना पुल ढह गया है।

 

मुख्यमंत्री ने लोगों को घरों में रहने की सलाह दी है। वह लगातार स्थिति पर नजर बनाए हैं। हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य ने पिछले 50 साल में ऐसी बाढ़ नहीं देखी है। करीब तीन हजार करोड़ों का नुकसान हुआ है। दक्षिण भारत में बारिश की कमी 45 फीसदी से घटकर 23 फीसदी रह गई है। मौसम विभाग ने पहले जुलाई में 94 से 106 फीसदी दीर्घकालीन अवधि की बारिश होने का पूर्वानुमान जताया था।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !