Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

मनरेगा श्रमिकों ने पंचायत समिति पर जड़ा ताला

बौंली नगर पालिका मुख्यालय पर आज मनरेगा श्रमिकों द्वारा जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया गया। महिला श्रमिकों ने बौंली पंचायत समिति के मुख्य दरवाजे पर ताला लगाकर पंचायत समिति के बाहर धरना प्रदर्शन किया गया। धरना स्थल पर पंचायत समिति प्रधान कृष्ण पोसवाल भी पहुंचे और प्रदर्शनकारियों के साथ धरने पर बैठ गए। धरना प्रदर्शन के चलते बौंली – लालसोट रोड़ पर सड़क के दोनों ओर जाम लग गया। प्रदर्शनकारियों ने बौंली पंचायत समिति के विकास अधिकारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि बांस-टोरडा ग्राम पंचायत क्षेत्र में 13 दिनों से जारी मस्टरोल को विकास अधिकारी द्वारा दुर्भावना पूर्वक वापस ले लिया गया था। जिससे श्रमिकों में आक्रोश व्याप्त था।

 

 

MGNREGA workers locked Panchayat Samiti bonli sawai madhopur

 

 

मामले को लेकर श्रमिकों ने उपेक्षा का आरोप लगाते हुए पंचायत समिति कार्यालय के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। पंचायत समिति प्रधान कृष्ण पोसवाल ने बताया कि राजनैतिक दबाव के कारण विकास अधिकारी द्वारा गरीब श्रमिकों का रोजगार छीना गया है जो सरासर गलत है। प्रधान ने श्रमिकों के साथ खड़े रहने और उग्र आंदोलन की चेतावनी देते हुए श्रमिकों को उनका हक देने की मांग की है। एसएचो श्रीकिशन मीणा भी जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित भीड़ से समझाइश की कोशिश भी की।

 

 

100 से अधिक नरेगा श्रमिक कार्यरत है मस्टररोल में:-

प्रदर्शनकारियों द्वारा प्रशासन को मौके पर बुलवाने की मांग पर एसडीएम बद्रीनारायण मीणा तहसीलदार, बृजेश मीणा व विकास अधिकारी योगेश मीणा मौके पर पहुंचे। जहां पर श्रमिकों से समझाइश की गई। एसडीएम बद्रीनारायण मीणा की मौजूदगी में बांस टोरडा में जारी की गई मस्टरोल को फिर से चालू करने और एक नई मस्टरोल जारी करने का आश्वासन दिया गया है।

 

 

उल्लेखनीय है कि मस्टररोल में 100 से अधिक नरेगा श्रमिक कार्यरत थे। ऐसे में श्रमिकों ने विकास अधिकारी पर दुर्भावना पूर्वक मस्टरोल वापस लेने का भी आरोप लगाया है। आधे घंटे तक चली समझाइश के बाद प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन पर जाम हटा कर धरना प्रदर्शन समाप्त किया गया।

 

 

 

Homeopathy medical service now available in Sawai Madhopur

 

अब सवाई माधोपुर में भी होम्योपैथी चिकित्सा सेवा उपलब्ध

राधास्वामी फिजियोथैरेपी सेंटर जयपुर के जाने माने होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. सुमित कासोटिया के द्वारा अपनी सेवाएं दी जा रही है। उनके द्वारा किडनी स्टोन, किडनी मे गांठे, ब्लड प्रेशर, अस्थमा, थाइराइड, स्किन एलर्जी, बवासीर, त्वचा से संबंधित रोग, महिलाओं एवं पुरुषों से संबंधित रोग आदि बीमारियों का सफलतापूर्वक इलाज किया जा रहा है।
डॉ. सुमित कासोटिया द्वारा हर महीने के पहले एवं तीसरे रविवार को प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक परामर्श दिया जाता है।
परामर्श समय:
दिनांक: 17 जुलाई 2022
रविवार, प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक
स्थान: राधास्वामी फिजियोथेरेपी एन्ड एडवान्स्ड ऑर्थो न्यूरो रिहैबिलिटेशन सेंटर
लाला ट्रेडर्स के पास, मंडी रोड़, आलनपुर लिंक रोड़, सवाई माधोपुर
अधिक जानकारी के लिए एवं अपॉइंटमेंट के लिए नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क करें।
डॉ. सुमित कासोटिया
+91 9602059872

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

No need for personnel to climb up, and no delay in extinguishing fires Kota receives a high-tech machine worth 9.5 crore.

न कर्मचारी ऊपर जाएगा, न आग बुझाने में होगी देरी! कोटा को मिली 9.5 करोड़ की हाईटेक मशीन

कोटा: नगर निगम कोटा (Nagar Nigam Kota) के अग्निशमन विभाग (Fire Department Kota) को करीब …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !