Tuesday , 21 July 2026
Breaking News

बौंली में एक छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला

सवाई माधोपुर जिले के बौंली उपखंड पर केबीएम निजी महाविद्यालय परिसर में एक छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला होने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बेरखंडी निवासी घायल छात्र सारिक खान पुत्र नफीस खान ने पर्चा बयान में बताया कि वह बीए सेकंड ईयर का छात्र है और आज परीक्षा देने के लिए कॉलेज आया था।

attack on student in kbm college bonli sawai madhopur

इसी दौरान बौंली निवासी आरोपी आवेश खेलदार पुत्र मुख्तयार ने उसे कॉलेज परिसर में बाइक ले जाने से रोका और गाली गलौज करने के बाद मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित छात्र ने बताया कि आवेश ने धारदार चाकू से उसके पेट व पीठ पर तीन वार कर दिए और बीच-बचाव में आए घायल के साथी मोहम्मद परवेज व एक अन्य स्टाफ के भी चाकू लगने से वह चोटिल हो गए। घायल छात्र को आनन-फानन में सीएचसी बौंली लाया गया और मामले की सूचना बौंली थाना पर दी गई। सूचना पाकर हेड कॉन्स्टेबल बनवारीलाल मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और घायल छात्र का पर्चा बयान लिया।

 

 

छात्र का सीएचसी बौंली पर प्राथमिक उपचार किया गया लेकिन छात्र की हालत गंभीर होने के चलते उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। छात्रों में हुई चाकूबाजी की घटना को लेकर क्षेत्र में संवेदनशीलता व्याप्त है। ऐसे में बौंली थाना अधिकारी श्रीकिशन मीणा ने कॉलेज पहुंचकर घटना का जायजा लिया है। पुलिस ने पीड़ित छात्र का पर्चा बयान ले कर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।

 

 

Homeopathy medical service now available in Sawai Madhopur

 

अब सवाई माधोपुर में भी होम्योपैथी चिकित्सा सेवा उपलब्ध

राधास्वामी फिजियोथैरेपी सेंटर जयपुर के जाने माने होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. सुमित कासोटिया के द्वारा अपनी सेवाएं दी जा रही है। उनके द्वारा किडनी स्टोन, किडनी मे गांठे, ब्लड प्रेशर, अस्थमा, थाइराइड, स्किन एलर्जी, बवासीर, त्वचा से संबंधित रोग, महिलाओं एवं पुरुषों से संबंधित रोग आदि बीमारियों का सफलतापूर्वक इलाज किया जा रहा है।

डॉ. सुमित कासोटिया द्वारा हर महीने के पहले एवं तीसरे रविवार को प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक परामर्श दिया जाता है।

परामर्श समय:

दिनांक: 17 जुलाई 2022
रविवार, प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक

स्थान: राधास्वामी फिजियोथेरेपी एन्ड एडवान्स्ड ऑर्थो न्यूरो रिहैबिलिटेशन सेंटर
लाला ट्रेडर्स के पास, मंडी रोड़, आलनपुर लिंक रोड़, सवाई माधोपुर

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Bolero Cyber Police Sawai Madhopur SP IPS Jyeshtha Maitrei 21 July 26 Vikalp Times

साइबर अपराधियों को बड़ा झटका, बोलेरो की नीलामी से लौटेगा पीड़ितों का पैसा

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते …

When will Panchayat and local body elections be held in Rajasthan Find out the full schedule Vikalp Times

राजस्थान में कब होंगे पंचायत और निकाय चुनाव? हाईकोर्ट में सरकार ने खोले पत्ते!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में नगरीय निकाय (Urban Local Body Election) और पंचायत चुनाव (Panchayat Elections) …

Jantar mantar cjp education medical cutting of trees sawai madhopur 20 july 26 vikalp times

भू-माफिया, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, सरकार के सामने रखीं 13 बड़ी मांगें

सवाई माधोपुर: दिल्ली (Delhi) के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर चल रहे संवैधानिक आंदोलन एवं संसद …

Asthma will no longer slow down the pace of life Dr. Mathuria reveals an effective treatment in Jaipur Sawai Madhopur Vikalp Times

अस्थमा अब नहीं रोकेगा जीवन की रफ्तार! जयपुर में डॉ. मथुरिया ने बताया असरदार इलाज

सवाई माधोपुर: चेस्ट स्टालवार्ट्स एसोसिएशन, राजस्थान (Rajasthan) के तत्वावधान में जयपुर (Jaipur) में अस्थमा (Asthma) …

Kotwali Police Sawai Madhopur Sikar news 20 July 26 Vikalp Times

व्हाट्सएप ट्रेडिंग लिंक से 50 लाख की ठ_गी, एक साल बाद सीकर से दबोचा

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur कोतवाली थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !