Tuesday , 21 July 2026
Breaking News

जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर के हॉकी मैदान में नाबालिग से सामूहिक बलात्कार

जेएनयु यूनिवर्सिटी अजमेर के ब्यावर से युवक के साथ भागकर जोधपुर आई एक नाबालिग से जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के पुराने परिसर स्थित हॉकी मैदान में रविवार तड़के तीन छात्रों ने सामूहिक बलात्कार किया। उदय मंदिर थाना पुलिस ने दो छात्रों सहित तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार ब्यावर निवासी 17 वर्षीय लड़की किसी युवक के साथ घर से भाग गई थी।

 

दोनों शनिवार रात जोधपुर पहुंचे। उन्हें किसी अन्य शहर जाना था। इसलिए वे तड़के चार बजे पुरानी हाईकोर्ट रोड होकर रेलवे स्टेशन की तरफ जाने लगे। टाउन हॉल के पास तीन जनों ने उन्हें रोका। युगल ने रेलवे स्टेशन का पता पूछा।

 

Minor gang-raped at the hockey ground of Jainarayan Vyas University, Jodhpur

 

आरोपी छात्रों ने ट्रेन में बिठाने का झांसा दिया और टाउन हॉल के सामने क्षतिग्रस्त दीवार से होकर रेलवे ट्रैक के दूसरी तरफ स्थित जेएनवीयू पुराने परिसर में हॉकी मैदान के पिछले हिस्से में ले गए। मैदान की झाडि़यों की ओट में आरोपियों ने युवक को पकड़ लिया और नाबालिग से बारी बारी तीनों ने सामूहिक बलात्कार किया। फिर तीनों वहां से फरार हो गए। पीड़िता ने किसी तरह पुलिस को सूचना दी। वारदात सुनकर हरकत में आई पुलिस ने जांच शुरू की और विवि के छात्रावास व रातानाडा में दबिशें दी। तीन संदिग्धों को पकड़ थाने ले जाया गया, जहां तीनों से पूछताछ की जा रही है।

पीड़िता को अस्पताल ले गई पुलिस

सामूहिक बलात्कार पीड़िता नाबालिग को पुलिस अस्पताल ले गई और उपचार करवाया। उसके बयान के आधार पर एफआइआर दर्ज की जा रही है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !