Sunday , 7 June 2026
Breaking News

ईडी के अनुरोध पर मोदी सरकार ने महादेव ऐप को किया ब्लॉक, कुल 22 ऐप पर हुई कार्यवाही

ईडी के अनुरोध पर केंद्र सरकार ने महादेव एप समेत 22 अन्य ऐप को बैन कर दिया है। इसमें रेड्डी अन्ना प्रिस्टोप्रो सहित 22 अवैध एप शामिल हैं। इन सब ऐप लेकर केंद्र सरकार ने रोक लगाने के आदेश जारी कर दिए हैं।

 

संचार मंत्रालय ने की घोषणा

अवैध सट्टेबाजी ऐप को ब्लॉक करने की घोषणा संचार मंत्रालय ने की है। इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने इस बाबत मीडिया को जानकारी दी है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ सरकार ने ऐसा करने का अधिकार होने के बावजूद इन प्लेटफार्मों को ब्लॉक करने के लिए कोई अनुरोध नहीं भेजा है। “इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) ने महादेव बुक और रेड्डी अन्ना प्रिस्टोप्रो सहित 22 अवैध सट्टेबाजी ऐप्स और वेबसाइटों के खिलाफ ब्लॉकिंग आदेश जारी किए हैं। यह कार्रवाई प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा अवैध सट्टेबाजी ऐप सिंडिकेट के खिलाफ की गई जांच के बाद हुई है। छत्तीसगढ़ में महादेव बुक पर छापे के बाद कई खुलासे हुए जिस पर यह कार्रवाई हुई है।

 

Modi government blocked Mahadev app on ED's request

 

राजीव चंद्रशेखर, इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी राज्य मंत्री, ईडी की सिफारिश पर की गई कार्रवाई

ईडी की सिफारिश पर यह कार्रवाई की गई है। इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार के पास धारा 69ए आईटी एक्ट के तहत इन वेबसाइट और ऐप को बंद करने के लिए सिफारिश करने का विकल्प था। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। फिर ईडी की सिफारिश पर इन एप्स और वेबसाइट को बंद किया गया है। उन्होंने इस पर आगे कहा कि इस मामले में छत्तीसगढ़ सरकार एक साल से ज्यादा समय से जांच कर रही थी। इस मामले में पहली और एक मात्र सिफारिश ईडी से मिली है। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। कभी भी छत्तीसगढ़ की सरकार को इस तरह की सिफारिश करने से किसी ने नहीं रोका था।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

Relief to petrol-diesel exporters, Centre reduces export duty

पेट्रोल-डीजल निर्यातकों को राहत, केंद्र ने घटाई एक्सपोर्ट ड्यूटी

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पेट्रोल (Petrol), डीजल (Diesel) और एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !