Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

जिले के 482 पशुपालकों के खातों में आई 2 करोड़ से अधिक धनराशि

पिछले साल लंपी रोग की वजह से अपनी दुधारू गायें गंवाने वाले पशुपालकों की आर्थिक सहायता के लिए जिला स्तरीय लंपी रोग आर्थिक सहायता वितरण कार्यक्रम शुक्रवार को रामसिंहपुरा स्थित राजीव गांधी क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में जिले के हजारों लाभार्थी पशुपालक शामिल हुए।

 

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर के सीतापुरा स्थित जेईसीसी में आयोजित राजस्थान किसान महोत्सव के लंपी रोग आर्थिक सहायता वितरण कार्यक्रम में प्रदेश के 42 हजार पशुपालकों के खातों में 175 करोड़ रुपए हस्तांतरित किए। इस मौके पर जिले के 482 पशुपालकों के खातों में भी 2 करोड़ रुपए की मुआवजा राशि हस्तांतरित की गई। मुख्यमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए जिला स्तरीय कार्यक्रमों से जुड़े और लाभार्थियों से संवाद भी किया।

 

More than 2 crores came in the accounts of 482 cattle rearers of the sawai madhopur

 

जिले के लाभार्थी पशुपालकों ने राज्य सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि उनके खातों में आई सहायता राशि से वे नए पशु खरीद सकेंगे, जिससे उन्हें घर चलाने में आसानी होगी तथा बच्चों को बेहतर पोषण मिल सकेगा। लंपी महामारी में दुधारू गोवंश गंवाने वाले पशुपालकों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से आर्थिक सहायता देने की घोषणा बजट में की गई थी। इसके क्रियान्वयन में आज प्रदेशभर के पशुपालकों के खातों में प्रति परिवार 2 दुधारू गोवंश के लिए 40-40 हजार रुपये डीबीटी से भेजे गए।

 

वर्तमान में राज्य सरकार प्रत्येक परिवार के लिए 2-2 दुधारू पशुओं (गाय) का प्रति पशु 40 हजार रुपये का बीमा कर रही है। कार्यक्रम में जिला प्रमुख सुदामा मीना, अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक खन्ना, एसडीएम कपिल शर्मा, जनप्रतिनिधि, मीडिया कर्मी एवं लाभार्थी उपस्थित रहे।

 

GMVSWM

 

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उ.मा. विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर

माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी

कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक

संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु

अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,

कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।

महिलाओं को प्राथमिकता

सम्पर्क: प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !