Sunday , 7 June 2026
Breaking News

प्रदेश में 2 हजार 800 से अधिक नये चिकित्सा संस्थान खुलेंगे

स्वास्थ्य संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए 2671.41 करोड़ रूपये की वित्तीय स्वीकृति
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से केन्द्र सरकार ने तीन वित्तीय वर्ष (2023-24 से 2025-26) के लिए कुल 2671.41 करोड़ रूपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इसमें 2274 उप स्वास्थ्य केन्द्र, 430 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, 02 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के निर्माण और 108 ब्लॉक सार्वजनिक स्वास्थ्य इकाइयों (बीपीएचयू) की स्थापना के लिए कुल 2006.78 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है।
More than 2 thousand 800 new medical institutions will open in the state
साथ ही, केन्द्र सरकार ने पीएचसी और उप स्वास्थ्य केन्द्रों में डायग्नोस्टिक सेवाओं के लिए 528.18 करोड़ रुपये, शहरी पीएचसी में डायग्नोस्टिक सेवाओं के लिए 41.11 करोड़ रुपये और बीपीएचयू, शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर (यूएएएम) और आयुष्मान आरोग्य मंदिर (एएएम) के लिए 95.35 करोड़ रुपये के भी प्रावधान किए गए हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से केन्द्र सरकार की इस स्वीकृति पर आभार प्रकट करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इस सौगात से आयुष्मान भारत और आयुष्मान राजस्थान का संकल्प साकार होगा। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से गांव-ढाणी तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुगमतापूर्वक मिल सकेंगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !