Friday , 4 September 2026
Breaking News

बांधों, नहरों और सड़कों की मरम्मत के लिए 3 करोड़ रुपये से अधिक राशि स्वीकृत

सवाई माधोपुर: आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा मंत्री डॉ. किरोड़ी मीणा के विशेष प्रयासों से राज्य सरकार ने जिले में बीते दिनों बाढ़ और अत्यधिक बरसात से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की तत्काल मरम्मत और रख-रखाव के लिए 2.61 करोड़ रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इस क्रम में बांधों और नहरों की तात्कालिक अस्थाई मरम्मत के लिए भी 44.66 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। जिला कलक्टर ने राज्य आपदा राहत कोष (एसडीआरएफ) से तत्काल सहायता के लिए अगस्त माह में प्रस्ताव भिजवाए थे, जिसके आधार पर यह राशि मंजूर की गई है।

 

More than Rs 3 crore approved for repair of dams, canals and roads in sawai madhopur

 

 

जिला कलक्टर काना राम ने जिले के विभिन्न इलाकों में क्षतिग्रस्त सड़कों, नहरों और बांधों की तत्काल मरम्मत का कार्य शुरू करने के लिए सम्बंधित विभागों के जिला अधिकारियों को आपदा राहत कोष से प्राप्त इस सहायता राशि का तत्काल उपयोग करने के लिए निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मरम्मत कार्यों के लिए अधिक राशि की आवश्यकता होने पर अतिरिक्त राशि की मांग के प्रस्ताव राज्य सरकार को भिजवाए जा सकते हैं। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि अतिवृष्टि, पानी के तेज बहाव और जलभराव आदि से आधारभूत संरचनाओं को हुए नुकसान का विस्तृत आकलन जल्द किया जाएया, ताकि एसडीआरएफ से अतिरिक्त सहायता राशि की मांग की जा सके।

 

 

 

उन्होंने मरम्मत कार्यों को 30 दिन के भीतर पूर्ण करवाकर क्षतिग्रस्त संरचनाओं का तत्काल पुनर्निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए है। राज्य सरकार से वर्तमान में क्षतिग्रस्त सड़कों की तात्कालिक अस्थाई मरम्मत एवं पुनरुत्थान के लिए जिला सार्वजनिक निर्माण विभाग को कुल 114 कार्यों के लिए 2.61 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इसके आधार पर मलारना डूंगर खण्ड में 25 सड़क कार्यों पर 47.46 लाख रुपये तथा सवाई माधोपुर खण्ड में 22 कार्यों पर 67.66 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

 

 

 

 

इसी प्रकार, जिले के बौंली खण्ड में 31 सड़क कार्यों के लिए 89.06 लाख रुपये, सवाई माधोपुर ब्लॉक में 7 कार्य हेतु 10.61 लाख रुपये, चौथ का बरवाड़ा खण्ड में सड़क मरम्मत के 9 कार्य के लिए 18.13 लाख रुपये, खण्डार ब्लॉक में 20 सड़क कार्यों के लिए 28.14 लाख तात्कालिक मरम्मत के लिए स्वीकृत किए गए हैं। राज्य सरकार के आपदा प्रबंधन एवं सहायता विभाग से प्राप्त आदेश के अनुसार, सवाई माधोपुर जिले में बारिश के क्षतिग्रस्त बांधों और नहरों की मरम्मत के लिए एसडीआरएफ से कुल 15 कार्यों के लिए 44.66 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इस क्रम में जल संसाधन विभाग को बौंली क्षेत्र में 4 कार्यों पर 22.26 लाख रुपये, सवाई माधोपुर खण्ड में 6 कार्य पर 12 लाख रुपये और खण्डार क्षेत्र में 5 मरम्मत कार्यों पर 10.40 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !