Saturday , 5 September 2026
Breaking News

एक विवाह ऐसा भी, मुंह दिखाई में सास-ससुर ने बहू को 11 लाख की कार की गिफ्ट

सूरजगढ़:- राजस्थान के झुंझुनू जिले के बुहाना में सास ने बहु को मुंह दिखाई में 11 लाख की कार दी है। लेकिन दहेज में कुछ भी नहीं लिया है। दहेज लेने वालों के मुंह पर तो तमाचा है ही साथ ही बहु को बेटी के रूप में मानने की एक मिसाल भी है। झुंझुनूं के बुहाना के खांदवा गांव में सात फेरे लेकर आई  विवाहिता को उसके सास-ससुर ने मुंह दिखाई रस्म में 11 लाख की कार उपहार में दी है।

 

 

लेकिन दहेज में कुछ नहीं भी लिया एवं एक रुपये नारियल में रस्में अदा की है। यह परिवार झुंझुनूं के बुहाना के खांदवा गांव का रहने वाला रामकिशन का परिवार है। रामकिशन सीआरपीएफ में एसआई के पद पर तैनात है। जानकारी के अनुसार रामकिशन के इकलौते बेटे रामवीर का विवाह अलवर के गोहाना गांव की इंशा के संग हुआ। इंशा बीए सेकेंड ईयर में अध्ययनरत है, तो वहीं रामवीर भी एमएससी कर रहा है।

 

mother in law gifted car worth rs 11 lakh to bahu muh dikhayi did not take any dowry in marriage in jhunjhunu rajasthan

 

विवाह के समय इंशा के माता-पिता ने अपनी लाड़ली बिटिया को बड़े ठाठ-बाठ से ना केवल विदा किया बल्कि रामकिशन के परिवार को दहेज की पेशकश भी की। लेकिन रामकिशन ने कहा कि आप अपनी बेटी हमे सौंप रहे है वो ही हमारे लिए दहेज है और एक अनमोल धन है। इसके अलावा हमें और कुछ नहीं चाहिए। लेकिन दिलचस्प बात यह है की जब इंशा सात फेरे लेकर अपने ससुराल पहुंची तो वहां मुंह दिखाई रस्म में ससुर रामकिशन एवं सास कृष्णादेवी ने बहु इंशा को 11 लाख रुपये की कीमत वाली ब्रेजा कार की चाबी सौंपी।

 

 

इस दौरान दोनों सास-ससुर ने कहा कि वे परिवार में बहू नहीं बल्कि एक बेटी लाए हैं। इसे इंशा ने अपनी खुशकिस्मती बताया है। इस अवसर पर दूल्हा-दुल्हन को बधाई देने के लिए सूरजगढ़ विधायक सुभाष पूनियां भी पहुंचे। जिन्होंने समाज को संदेश देने वाला पल बताते हुए कहा कि इस तरह के संदेश ही दहेज जैसी कुरीतियों से समाज को मुक्ति दिलाएंगे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !