Saturday , 5 September 2026
Breaking News

मुरली रैगर के पक्के घर का सपना हुआ साकार

सवाई माधोपुर: राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा अनुसार आयोजित हो रहे ग्रामीण सेवा शिविर गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। ऐसा ही एक भावुक कर देने वाला नजारा पंचायत समिति गंगापुर सिटी की ग्राम पंचायत उमरी में आयोजित शिविर में देखने को मिला। गांव उमरी के निवासी मुरली रैगर प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी थे, लेकिन तीसरी किश्त का भुगतान लंबित होने के कारण वे अब भी कच्चे और असुरक्षित मकान में रहने को मजबूर थे।

 

Murali Raigars dream of a permanent house comes true in sawai madhopur

 

 

जब मुरली रैगर को उनके गांव के लोगों ने बताया कि आज उनकी पंचायत में सरकार द्वारा ग्रामीण सेवा शिविर लगाया गया है और शिविर में बहुत ही कम समय में पुराने से पुराने प्रकरणों का भी हाथों-हाथ निस्तारण किया जा रहा है, तो मुरली रैगर आवश्यक दस्तावेज लेकर तुरंत शिविर में पहुंचे और अपनी समस्या शिविर प्रभारी घनश्याम मीना को बताई। शिविर प्रभारी ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तुरन्त कार्रवाई की।

 

 

 

नायब तहसीलदार मुकेश शर्मा, सहायक कृषि अधिकारी छुट्टन लाल और ग्राम विकास अधिकारी कृष्ण कुमार गुर्जर ने मौके पर ही जियो टैगिंग करवा कर सीसी तैयार की और डीबीटी के माध्यम से तीसरी किश्त की राशि का भुगतान लाभार्थी मुरली रैगर का किया गया। इतने कम समय में समस्या का समाधान होते ही मुरली रैगर की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। उन्होंने भावुक होकर कहा यह सरकार वास्तव में गरीबों का भला करने वाली है, जो गांव-गांव जाकर शिविरों के माध्यम से पात्र लोगों को उनका हक दिला रही है। इसके पश्चात लाभार्थी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रशासनिक अधिकारियों को धन्यवाद देते हुए खुशी-खुशी घर वापस चले गए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !