Sunday , 7 June 2026
Breaking News

सवाई माधोपुर में मुशायरे का हुआ आयोजन

व्यंग, गीतों और ग़ज़लों से गुलज़ार हुई रात

 

सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के हम्माल मोहल्ला शहर स्थित फ्रैंड्स पब्लिक माध्यमिक विद्यालय में महफिल-ए-मुशायरे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के कन्वीनर सैय्यद शादाब अली ने बताया कि मुशायरे में महाराष्ट्र के मुजावर मालेगांवी ने लोगों को अपने अनोखे अंदाज से खूब हंसाया।

 

 

 

Mushaira organized in Sawai Madhopur Rajasthan

 

Mushaira organized in Sawai Madhopur Rajasthan 1

 

 

 

मुजावर मालेगांवी के जोक्स व व्यंग से आयोजन सफलता तक पहुंचा। इसी क्रम में उत्तरप्रदेश के बनारस शहर से आई कवयित्री विभा शुक्ला ने अपने गीतों से श्रोताओं को महफिल में जमाए रखा व खूब वाह-वाही लूटी। स्थानीय शायरों ने भी बहतरीन अंदाज में अपनी नज्में और गज़लें पढ़ी।

 

 

Mushaira organized in Sawai Madhopur Rajasthan

 

 

 

 

Mushaira organized in Sawai Madhopur Rajasthan 1

 

 

शायर रेहान फारूकी और डॉ. मधूमुकुल चतुर्वेदी ने भी अपनी रचनाओं व व्यंगों से ढेरों तालियां बटोरी। साथ ही शायर रईस जैदी, मजीद सफदर, काजी इस्लाम उल्लाह, अमीर हुसैन और खालिक शाईक ने भी अपनी रचनाएं पढ़ी। कार्यक्रम का संचालन कोटा से आए मशहूर शायर रियाज़ तारिक ने किया। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता काजी निसार उल्लाह ने की।

 

Mushaira organized in Sawai Madhopur Rajasthan 1

 

 

 

 

 

इस अवसर पर कार्यक्रम में सियाराम शिक्षक संघ अध्यक्ष मुजाहिद पटेल, उपसभापति अली अहमद, सवाई माधोपुर एप एवं विकल्प टाइम्स के संस्थापक इजी. ज़ियाउल इस्लाम, हसीना मैडम, बशीर अंसारी, शहजाद बैग, गफूर खलीफा, खालिद सहित कई गणमान्य नागरिक एवं श्रौता उपस्थित रहे।

 

Mushaira organized in Sawai Madhopur Rajasthan 1

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !