Thursday , 23 April 2026
Breaking News

एनएचएम कार्मिक मंगलवार से सामूहिक अवकाश पर | मंगलवार से ठप हो जाएंगी राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवाएं

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत नियुक्त समस्त कार्मिक मंगलवार से सामूहिक अवकाश पर चले जाएंगे। इस संबंध में कार्मिकों ने समायोजन सहित अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सीएमएचओ को ज्ञापन सौंपा है।

NHM personnel mass leave


मिशन के तहत मौसमी बीमारियां, तंबाकू सेल, एनसीडी सेल, शहरी स्वास्थ्य मिशन, आशा कार्यक्रम, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, आयुष सहित जिलास्तर से लेकर ब्लॉक एवं पीएचसी स्तर की स्वास्थ्य कार्यक्रम प्रभावित होंगे। इसके साथ ही हर तरह की रिपोर्टिंग पूर्णतरू ठप हो जाएंगी। इसके चलते स्वास्थ्य महकमे में हलचल मच गई है। वहीं कार्मिकों का आरोप है कि राज्य सरकार चाहे तो उनकी समस्याओं का तुरंत निदान हो सकता है और उन्हें सामूहिक अवकाश पर जाने की नौबत न आए। 
जानकारी के अनुसार राजस्थान सरकार ने मार्च 2012 में एनआरएचएम के संविदा पदों को नियमित करने की घोषणा की थी तथा वर्तमान सरकार ने भी एनएचएम में कार्यरत सभी सविंदा कार्मिको को नियमित करने एवं समस्या समाधान करने की बात अपने घोषणा पत्र में की, लेकिन अभी तक इस पर गंभीरता से गौर नहीं किया गया। वहीं कार्मिकों ने सरकार के गठन के बाद से ही एनएचएम संविदा कार्मिक विभिन्न समुहों में विभिन्न स्तरों पर, विभिन्न माध्यमों से अपनी बात वर्तमान सरकार तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। इसकी के चलते कार्मिकों ने ज्ञापन सौंपकर सामूहिक अवकाश पर जाने का मानस बनाया है और मांग की है कि राज्य सरकार के जन घोषणा पत्र में किए गए वादे अनुसार एनएचएम संविदा कार्मिकों को नियमित किया जाए। वहीं एनएचएम के अंतर्गत वर्ष 2017-18 से स्वास्थ्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा पॉलिसी लागु कर एनएचएम में कार्मिकों द्वारा तीन वर्ष की सेवा अवधि पूर्ण करने पर एनएचएम कार्मिकों को 10 प्रतिशत एवं पांच वर्ष की सेवा अवधि पूर्ण करने पर एनएचएम कार्मिकों को 15 प्रतिशत अतिरिक्त मानदेय अभिवृद्वि की स्वीकृति दी गई है, जिसे तुरंत प्रभाव से लागू किया जाए। संविदा कार्मिकों के वेतन विसंगति दूर कर राज्य, जिला, ब्लॉक व पीएचसी स्तर तक के समस्त कार्मिकों का वेतन पुर्ननिर्धारण किया जाए। इसकी राशि केंद्र सरकार ने जारी कर दी है लेकिन अब तक राज्य सरकार ने इस पर रोक लगा रखी है। वहीं एनएचएम मे कार्यरत सभी कार्मिको को मेडिक्लेम पॉलिसी मे कवर किया जाए जिसके लिए भारत सरकार के द्वारा राशि स्वीकृति की जा चुकी है। इसके साथ ही राजस्थान एनएचएम कार्मिक संघ ने मांग की है कि पिछली सरकार ने एकतरफा कार्रवाई करते हुए अनेक कार्मिकों पर पीएम दौरे के दौरान ज्ञापन देने पहुंचे एनएचएम कार्मिकों पर झुंझुनू में मुकदमे दर्ज किए गए, जिन्हें वापिस लिया जाए।
इन मांगों को न माने जाने पर समस्त कार्मिकों ने 26 फरवरी से सामूहिक अवकाश पर जाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में सोमवार को जिला मुख्यालय पर कार्मिकों ने सीएमएचओ के मार्फत ज्ञापन भेजा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !