Thursday , 23 April 2026
Breaking News

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवाएं ठप | सभी एनएचएम कार्मिक गए सामूहिक अवकाश पर

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत लगे कार्मिक नियमिती करण सहित 8 सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार से अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश पर चले गए हैं, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं। खासकर, प्रबंधकीय कार्यालय मंगलवार को पूरी तरह सूने दिखाई दिए।

NHM personnel mass holiday


इस दौरान अधिकारी कार्मिकों को डराने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे है। ऐसे में कार्मिकों में रोष पैदा हो रहा है।
जिला अध्यक्ष राजस्थान एनएचएम प्रबंधकीय संविदा कार्मिक संघ, शाखा सवाई माधोपुर ने बताया कि राजस्थान सरकार ने मार्च 2012 में एनआरएचएम के संविदा पदों को नियमित करने की घोषणा की थी तथा वर्तमान सरकार ने भी एनएचएम में कार्यरत सभी सविंदा कार्मिको को नियमित करने एवं समस्या समाधान करने की बात अपने घोषणा पत्र में की। लेकिन अभी तक इस पर गंभीरता से गौर नहीं किया गया। राज्य सरकार के जन घोषणा पत्र में किए गए वादे अनुसार एनएचएम संविदा कार्मिकों को नियमित किया जाए। वहीं एनएचएम के अंतर्गत वर्ष 2017-18 से स्वास्थ्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा पॉलिसी लागु किया जाए। संविदा कार्मिकों के वेतन विसंगति दूर की जाए ताकि अल्पवेतन भोगी कार्मिकों को राहत मिले। एनएचएम मे कार्यरत सभी कार्मिको को मेडिक्लेम पॉलिसी मे कवर किया जाए जिसके लिए भारत सरकार के द्वारा राशि स्वीकृति की जा चुकी है। इसके साथ ही एनएचएम कार्मिकों पर झुंझुनू में दर्ज मुकदमें वापिस लिए जाएं। वहीं एजेंसी के मार्फत लगे कार्मिकों को सीधा विभाग में जोड़ा जाए।
एनएचएम कार्मिकों के अवकाश पर जाने से स्वाईन फ्लू, टीबी कार्यक्रम, मौसमी बीमारियां, तंबाकू सेल, एनसीडी सेल, शहरी स्वास्थ्य मिशन, आशा कार्यक्रम, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, आयुष सहित जिलास्तर से लेकर ब्लॉक एवं पीएचसी स्तर की स्वास्थ्य कार्यक्रम प्रभावित हो रहे हैं। इसके साथ ही हर तरह की रिपोर्टिंग पूर्णतः ठप हो गई। सामूहिक अवकाश के चलते स्वास्थ्य विभाग की बैठकें व प्रशिक्षण रद्द हो गए। जिले के कार्मिकों ने सीएमएचओ डॉ. तेजराम मीना को 25 फरवरी को अपना ज्ञापन सौंपा था।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !