Saturday , 5 September 2026
Breaking News

जिले में आज नहीं मिला एक भी कोरोना पॉजिटिव

जिले में आज सोमवार को कोरोना का एक भी नया मामला सामने नहीं आया है। सोमवार को जांचे गए सभी 59 सैंपल नेगेटिव निकले है। जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने सभी जिलावासियों को पूर्ण सतर्क रहने तथा अपनी बारी आते ही कोविड-19 टीका लगाने की अपील की है। कलेक्टर ने बताया कि दुनिया के कई देशों में कोरोना लगभग काबू में आने के बाद पुनः प्रचंड रूप ले चुका है। मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग और अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाने के अलावा कोरोना से बचने का कोई उपाय नहीं है। टीका लगने के बाद भी कोरोना हो सकता है लेकिन टीका लगे हुए व्यक्ति के कोरोना से मृत्यु के चांस लगभग शून्य हो जाते हैं। जिले में अब तक 3 लाख 57 हजार लोगों को पहली डोज तथा 65 हजार लोगों को दोनों डोज लग चुकी है। 18 साल से 44 साल तक के 1 लाख 36 हजार युवा कोरोना की प्रथम डोज ले चुके हैं। कलेक्टर ने बताया कि जिले में 25 जून के बाद कोई नया केस नहीं आया है। 25 जून को खंडार और सवाईमाधोपुर में 1-1 पॉजिटिव केस आए थे। सवाईमाधोपुर वाला पॉजिटिव जिला अस्पताल तथा खंडार वाला पॉजिटिव होम आइसोलेशन में है। कलेक्टर ने बताया कि ब्लॉकवार देखें तो सवाईमाधोपुर और खंडार में 25 जून, बौंली में 17 जून, गंगापुर सिटी में 16 जून और बामनवास में 3 जून के बाद कोई कोरोना पॉजिटिव नहीं निकला है। स्थिति में सुधार का अंदाजा इस तथ्य से लगाया जा सकता है कि जिले में अप्रेल में 5525 और मई में 5293 पॉजिटिव मिले थे। जिले में जून माह में सोमवार तक 3921 सैंपल की जांच में 38 पॉजिटिव मिले है जो कुल जांच का एक प्रतिशत से भी कम है।

Not a one corona positive found in the sawai madhopur today

इस माह के अब तक के 28 दिनों में से 11 दिन में एक भी पॉजिटिव नहीं मिला। 9 दिन 1-1, 3 दिन 2-2, 2 दिन 3-3, 1 दिन 5 और माह के शुरूआती 2 दिन 6-6 पॉजिटिव मिले। शुरूआती 15 दिनों में जहॉं 33 पॉजिटिव मिले, वहीं 16 से 28 जून के बीच मात्र 5 पॉजिटिव मिले। इससे स्पष्ट है कि कोरोना संक्रमण लगातार कम हो रहा है क्योंकि टीकाकरण की रफ्तार बढ़ी है, वहीं सोशल डिस्टेसिंग की पालना के साथ ही लोग स्व-अनुशासन का पालन कर रहे है। कलेक्टर ने बताया कि आजीविका और लोगों की सुविधा को देखते हुये राज्य सरकार ने लॉकडाउन में काफी छूट दी है लेकिन अभी भी कुछ लोग अपनी जिम्मेदारी समझ नहीं रहे हैं। सोमवार को ही बिना मास्क सड़क पर घूमने पर 1, सोशल डिस्टेंसिंग की अवहेलना करने पर 44, सार्वजनिक स्थान पर थूकने पर 3 और अनुमत संख्या से अधिक लोगों के एक ही स्थान पर एकत्र होने पर 1 चालान काटा गया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !