Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

ऑब्जर्वर्स ने किया स्वीप प्रदर्शनी का उद्घाटन, कैरी बैग्स, पोस्टर्स एवं स्टीकर्स का किया विमोचन

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाताओं को मतदान दिवस, 25 नवंबर, 2023 को मतदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से चलाई जा रहे सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम (स्वीप) के तहत जिला परिषद् सभागार में लगाई गई स्वीप प्रदर्शनी का भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक परिमल सिंह, पुलिस प्रेक्षक ओम प्रकाश त्रिपाठी एवं योगेश कुमार गुप्ता द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इस दौरान उन्होंने स्वीप गतिविधियों को गति प्रदान करने के लिए छपवाए गए कैरी बैग्स, पोस्टर्स, स्टीकर्स का भी विमोचन किया। ऑर्ब्जवर्स ने प्रदर्शनी का अवलोकन करने के पश्चात सवाई माधोपुर एवं गंगापुर सिटी जिले की चारों विधानसभाओं में मतदाता जागरूकता के लिए आयोजित स्वीप गतिविधियों की प्रशंसा की। इसके पश्चात उन्होंने “मेरा वोट मेरा अधिकार” हस्ताक्षर कैनवास पर अपने हस्ताक्षर भी अंकित किए। इस दौरान प्रेक्षकों ने जिले के शुभंकर शेरू के साथ सेल्फी पॉइन्ट पर फोटो भी खिंचवाए। जिला परिषद् के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं स्वीप प्रभारी मुरलीधर प्रतिहार ने बताया कि प्रदर्शनी में गत चार माह से 21 विभागों द्वारा निरन्तर कराई जा रही स्वीप गतिविधियों के तहत आयोजित मतदान शपथ, रैली, पोस्टर प्रतियोगिता, स्लोगन, निबंध प्रतियोगिता, मानव श्रृंखला, विशेष योग्यजन, ट्राई साईकिल रैली, रन फॉर स्वीप इत्यादि गतिविधियों को दर्शाते फोटोग्राफ्स, विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों के भी कॉलाज बनाकर फ्लैक्स पर प्रदर्शनी में प्रदर्शित किए गए।

 

Observers inaugurated sweep exhibition in sawai madhopur

 

इसके साथ ही 16 नवंबर से 22 नवंबर तक भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए चलाए जाने वाले सतरंगी कार्यक्रमों के फ्लैक्स भी प्रदर्शनी में प्रदर्शित किए गए। उन्होंने बताया कि मिठाई के डब्बों एवं गैस सिलेंडरों पर 25 नवंबर को मतदान अवश्य करने के स्टीकर मिठाई विक्रेताओं एवं गैस एजेन्सी संचालकों को कैरी बैग्स, फल-सब्जी मण्डी में आने वाले खरीददारों को उपलब्ध कराकर एवं पोस्टर बसों, चौपहिया वाहनों आदि पर चिपकवाकर आम मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन कर सराहा और लोकतंत्र के पर्व में सभी परिजनों, पड़ोसियों सहित अन्य सभी मतदाताओं को प्रेरित करने की बात कहीं। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ओला, जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला, उप जिला निर्वाचन अधिकारी जीतेन्द्र सिंह नरूका, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी एवं स्वीप के सहायक प्रभारी गोविन्द प्रसाद बंसल, विकास अधिकारी समय सिंह मीना, सहायक निदेशक सूचना एवं जनसम्पर्क हेमन्त सिंह, तहसीलदार निर्वाचन चन्द्रशेखर, सहायक प्रभारी नीरज कुमार भास्कर, रघुवर दयाल मथुरिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !