Sunday , 7 June 2026
Breaking News

व्यक्तियों के आगमन पर प्रतिबंध की प्रभावी पालना करवाएं अधिकारी:- कलेक्टर

जिले में बारिश के चलते आमजन के साथ मनोरंजन तथा पिकनिक के दौरान डूबने से मृत्यु या शारीरिक क्षति की घटनाएं होने से रोकने के मध्यनजर जिले में जिला कलेक्टर द्वारा तालाब, नाले, नदियां, कुुंड, एनीकट, झरने (यथा झोझेश्वर, धुन्धेश्वर, अमरेश्वर महादेव, गाडाडूब, एनिकट, सीतामाता, कुशालीदर्रा आदि) क्षेत्रों में व्यक्तियों के मनोरंजन और पिकनिक को प्रतिबंधित किया है। जिले में ऐसी दुःखांतिकाओं से बचाव के लिए जिला मजिस्ट्रेट राजेन्द्र किशन ने दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा 144 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिले में स्थित तालाब, बहते नाले, नदियां, कुण्ड, एनीकट (यथा झोझेश्वर, धुन्धेश्वर, अमरेश्वर महादेव, गाडाडूब, एनिकट, सीतामाता, कुशालीदर्रा आदि) क्षेत्रों में व्यक्तियों के मनोरंजन तथा पिकनिक को प्रतिबंधित किया है।

Officers should get effective compliance of restrictions on the arrival of persons -Collector

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने पुलिस अधीक्षक, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद एवं समस्त उपखंड मजिस्ट्रेट को आदेश की प्रभावी पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को उक्त स्थानों पर आवश्यकतानुसार सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रशासन एवं पुलिस बल नियुक्त कर निगरानी रखने तथा उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध आईपीसी की धारा 188 तथा अन्य विधि से सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई प्रस्तावित करवाने के निर्देश दिए है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !