Tuesday , 21 July 2026
Breaking News

1 जनवरी को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा वोटर लिस्ट में जुड़वा सकेंगे अपना नाम

मतदाता सूचीयों का पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी, 14 नवंबर से जुड़वां सकेंगे नाम

 

 

मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में 1 जनवरी 2022 को 18 वर्ष आयु के हो चुके युवा आने वाले रविवार को अपने नजदीक मतदान केंद्र यानी बीएलओ द्वारा आयोजित शिविर में पहुंचकर अपना नाम मतदान सूची में जुड़वा सकेंगे। यह शिविर जिले के प्रत्येक मतदान केंद्र 14 और 21 नवंबर को आयोजित किया जाएगा।

 

 

 

 

जिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र किशन ने बताया कि जिले में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत रविवार को जिले के सभी मतदान केन्द्रों पर कैम्प आयोजित किया जायेगा। इस संबंध में जिला कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र किशन ने जिले के सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारियों एवं उपखंड अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए है।

 

 

 

जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार रविवार को जिले के सभी मतदान केन्द्रों पर कैम्प आयोजित किये जायेंगे। इस दौरान सभी बीएलओ प्रत्येक मतदान केन्द्र पर सुबह 9ः30 से शाम 6 बजे तक उपस्थित रहेंगे।

 

 

On January 1, the youth who have completed the age of 18 years will be able to add their name in the voter list.

 

अधिक महिला वोटर जोड़ सुधारेंगे लिंगानुपात:-

 

 

 

कैम्प के माध्यम से बीएलओ को अपने क्षेत्र के सभी नए मतदाता/योग्य अपंजीकृत मतदाताओं का शत प्रतिशत नामांकन किये जाने के निर्देश दिए गए है। विशेष रूप से 18 से 19 आयु वर्ग के युवाओं का पंजीकरण किया जाना सुनिश्चित करना है।

 

 

 

 

 

साथ ही जिन विधानसभाओं में लिंगानुपात भिन्नता बहुत अधिक है, उन विधानसभा क्षेत्रो में महिला मतदाताओं का अधिक से अधिक संख्या में पंजीकरण करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है। निर्वाचन विभाग के आदेशानुसार 14 एवं 21 नवंबर को शिविर आयोजित किये जायेंगे। 18 और 19 साल के युवाओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने का लक्ष्य तय किया गया है।

 

 

 

शिविर में यह कार्य होंगे:-

 

 

इस कार्यक्रम के अंतर्गत समस्त बूथ लेवल अधिकारी 18-19 वर्ष के युवा मतदाताओं, महिला मतदाताओं व विशेष योग्यजन मतदाताओं एवं वंचित मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने एवं मृत, स्थानांतरित, दोहरे मतदाताओं के नाम हटाने एवं संशोधन की कार्रवाई करेंगे।

 

 

 

साथ ही सूची से नाम हटाने, नाम, पता, जन्म तारीख, लिंग, उम्र और पहचान पत्र आदि गलती में सुधार करवा सकेंगे। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी अधिकारी एवं महाविद्यालय के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए है कि जो 1 जनवरी 2022 को 18 वर्ष के हो चुके है, लेकिन उनके नाम मतदाता सूची में नहीं है उनके नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए उन्हें प्रेरित कर नाम जुड़वाएं।

 

Happy Diwali From Sawai Madhopur App

 

सभी जिलेवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।

Ustad Men’s Shoes Showroom Sawai Madhopur

यहां पर स्पोर्ट शूज, लेदर शूज, इम्पोर्टेड शूज, जूती, सैंडल, चप्पल, लोफर एवं फॉर्मल शूज उचित दाम पर मिलते है।

पता – G-85, In Front of GRP Thana, Ganesham Block, City Center Mall Near Railway Station, Bazariya Sawai Madhopur

अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें : –

संजय लेखवानी – +91 9079278576
शाहरुख खान – +91 8005537040

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Head Constable Dayaram's son triumphs in NEET-UG Sawai Madhopur Vikalp Times

सवाई माधोपुर का बेटा चमका, हेड कॉन्स्टेबल दयाराम के बेटे ने NEET-UG में मारी बाजी

सवाई माधोपुर: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित NEET-UG 2026 के परिणाम में सवाई माधोपुर …

Mantown Police Sawai Madhopur News 17 July 26 Vikalp Times

3 महीने से फरार साइबर ठ_गी गैंग का पर्दाफाश, पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के एक मामले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !