Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

बेटियों की मांग पर कलेक्टर ने ट्रैफिक सिग्नल लाइट व्यवस्था शुरू करने के दिए निर्देश

हमारी लाडो नवाचार में कुछ दिन पूर्व बेटियों ने जिला मुख्यालय की यातायात व्यवस्था में सुधार के लिये ट्रैफिक सिग्नल लाइट व्यवस्था शुरू करने की जिला कलेक्टर से मांग की थी। बेटियों की इस मांग को जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ा दिया है। जिला यातायात प्रबंधन समिति की बैठक में आज सोमवार को कलेक्ट्रेट में कलेक्टर ने निर्देश दिये कि कलेक्ट्रेट के सामने ट्रैफिक सिग्नल लगाने के निर्देश दिये। जिला मुख्यालय पर अन्य किन चौराहों, तिराहों पर यह व्यवस्था शुरू होगी। इस पर सुझाव देने के लिये प्रशासन, नगर परिषद, पुलिस, यातायात आदि विभागों के अधिकारियों की टीम गठित की गई है। कलेक्टर ने जिला मुख्यालय विशेषकर बरवाड़ा स्टैंड और सब्जी मंडी में फुटपाथ से अस्थायी कब्जे हटाने के लिये लाउडस्पीकर से मुनादी करने तथा आदेश की पालना न होने पर नगर परिषद द्वारा अतिक्रमण हटाने और चालान करने के निर्देश दिये।

On the demand of daughters, collector gave instructions to start the traffic signal light system in sawai madhopur

कलेक्टर ने निजी और परविहन निगम की बसों के शहर एवं बजरिया में ठहराव के प्वांइट और ठहराव समय पुनः निर्धारित करने के लिये भी समिति गठित की है। सड़क के बीच ही बस रोक कर सवारी या सामान उतारने या चढ़ाने पर भारी जुर्माना करने के भी निर्देश दिये। कलेक्टर ने हम्मीर सर्कल से गणेश धाम मार्ग की चौढ़ाई बढ़ाने व सौन्दर्यकरण के लिये प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये। जिला मुख्यालय तथा गंगापुर सिटी में नो पार्किंग जोन, पार्किंग जोन तथा साइलेंस जोन निर्धारित करने के भी निर्देश दिये। जिले में 13 ब्लैक स्पॉट चिन्हित किये गये थे जहॉं अपेक्षाकृत अधिक सड़क दुर्घटनाएं घटित हुई हैं। इन स्पॉट पर आवश्यकतानुसार स्पीड ब्रेकर बनवाने, सड़क के घुमाव या अन्य तकनीकि सम्बंधी त्रृटि को दूर करने, संकेतक लगाने का कार्य किया गया था लेकिन इनमें से 10 स्पॉट पर बने स्पीड ब्रेकर या संकेतक नष्ट हो चुके हैं। कलेक्टर ने इस सम्बंध में जल्द से जल्द कार्रवाई कर सुधार के निर्देश दिये।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !