Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

पूर्व विधायक की याचिका पर कोर्ट ने पुलिस से मांगी केस डायरी, कल होगी अगली सुनवाई

जोधपुर के राजीव गांधी नगर थाने में पूर्व विधायक मेवाराम जैन, आनंदसिंह, सीआई गंगाराम सहित 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। मामले में गिरफ्तारी के भय से मेवाराम की ओर से हाईकोर्ट में याचिका पेश की गई थी। इस पर कोर्ट ने राहत देते हुए जांच में सहयोग के साथ गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी। सोमवार को हाईकोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए केस डायरी पेश करने के निर्देश दिए है।

 

राजस्थान हाईकोर्ट जस्टिस दिनेश मेहता की एकल पीठ के इस याचिका पर गत सोमवार को सुनवाई करते हुए 10 जनवरी को केस डायरी पेश करने के निर्देश दिए है। जोधपुर के राजीव गांधी नगर थाने में दर्ज मुकदमें में गिरफ्तारी के भय से मेवाराम की ओर से हाईकोर्ट में याचिका पेश की गई थी।

 

On the petition of former MLA, the court asked for case diary from the police

 

जिसमें कोर्ट ने राहत देते हुए जांच में सहयोग के साथ गिरफ्तार पर रोक लगा दी थी। दो दिन पहले इस मामले में मेवाराम जैन का वीडियो वायरल होने की खबरें सामने आई थी। उसके बाद कांग्रेस पार्टी ने मेवाराम जैन को कांग्रेस से निलंबित भी कर दिया।

 

दरअसल, 20 दिसंबर 2023 को पीड़िता ने बाड़मेर के पूर्व विधायक मेवाराम जैन सहित 9 जने जिसमें आनंद राजपुरोहित, कोतवाल गंगाराम खावा, एसआई दाउद खान, रामस्वरूप आचार्य, उपसभापति सुरतानसिंह, प्रधान पुत्र गिरधर सिंह सोढ़ा, प्रवीण सेठिया और वकील गोपाल सिंह राजुपरोहित के जोधपुर के राजीव नगर थाने में अनाधिकृत रूप से घर में घुस कर रे*प, गैंगरे*प, पॉक्सो, ब्लैकमेलिंग, जान से मारने की धमकी, मारपीट, एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !