Saturday , 5 September 2026
Breaking News

मुसलमानों की देशभक्ति के लिए किसी प्रमाण-पत्र की जरूरत नहीं: मौलाना अरशद मदनी

नई दिल्ली: वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने पर संसद में हो रही चर्चा के बीच जमीयत उलेमा-ए-हिंद के प्रमुख मौलाना अरशद मदनी ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। अरशद मदनी ने मंगलवार को एक्स पर पोस्ट किया है कि हमें किसी के ‘वंदे मातरम’ पढ़ने या गाने पर आपत्ति नहीं है, लेकिन मुसलमान केवल एक अल्लाह की इबादत करता है और अपनी इबादत में अल्लाह के सिवा किसी दूसरे को शामिल नहीं कर सकता। उन्होंने लिखा कि और ‘वंदे मातरम’ का अनुवाद शिर्क से संबंधित मान्यताओं पर आधारित है।

 

On Vande Mataram, Jamiat Ulema-e-Hind chief said no certificate is needed for the patriotism of Muslims.

 

इसके चार श्लोकों में देश को देवता मानकर ‘दुर्गा माता’ से तुलना की गई है और पूजा के शब्दों का प्रयोग हुआ है। माँ, मैं तेरी पूजा करता हूँ’ यही वंदे मातरम का अर्थ है। यह किसी भी मुसलमान की धार्मिक आस्था के खिलाफ है। किसी को उसकी आस्था के खिलाफ कोई नारा या गीत गाने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता। क्योंकि भारत का संविधान हर नागरिक को धार्मिक स्वतंत्रता (अनुच्छेद 25) और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता (अनुच्छेद 19) देता है।

 

 

 

जमीयत उलेमा-ए-हिंद के प्रमुख ने अपनी पोस्ट में लिखा कि देश से प्रेम करना और उसकी पूजा करना दो अलग बातें हैं। उन्होंने लिखा कि मुसलमानों की देशभक्ति के लिए किसी के प्रमाण-पत्र की आवश्यकता नहीं है।सोमवार को लोकसभा में चर्चा के दौरान एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने भी इस मुद्दे को उठाया था। उन्होंने कहा कि हमारे मुल्क के संविधान की शुरुआत ‘भारत माता’ से नहीं बल्कि ‘हम भारत के लोग’ से होती है।

 

 

बाबा साहेब आंबेडकर ने मदर इंडिया के विचार को ख़ारिज कर दिया था। अगर ‘भारत में रहना है तो वंदे मातरम गाना होगा’ का नारा अनिवार्य करना है तो यह संविधान और सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ है। मैं एक मुसलमान हूं और इस्लाम को मानता हूं और खुदा के अलावा मैं किसी को नहीं मानता हूं और इसका अधिकार मुझे संविधान देता है। इससे हमारे मुल्क की मोहब्बत मेरे धर्म के बीच नहीं आती है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

BJPs new team announced Major responsibilities for Vasundhara Raje and Satish Poonia Vikalp Times

BJP की नई टीम का ऐलान! वसुंधरा राजे, सतीश पूनिया को बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली: भाजपा (Bharatiya Janata Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Nabin) ने सोमवार …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !