Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

जिले में आयोजित होने वाले विशेष अभियान के संबंध में ऑनलाइन बैठक हुई आयोजित

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सवाई माधोपुर के तत्वाधान में श्वेता गुप्ता सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर द्वारा विधिक जागरूकता लाने के उद्देश्य से आयेाजित होने वाले विशेष अभियान 17 सितम्बर के सफल आयोजन हेतु 16 सितम्बर को अधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक का आयोजन किया गया।
श्वेता गुप्ता सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर ने मीटिंग में उपस्थित अधिकारीगण को बताया कि रालसा जयपुर के निर्देशानुसार जिलें में 17 सितम्बर को समस्त तालुकाओं, दूरस्थ गांवो, ढाणियों में कानूनी सहायता केन्द्रो के माध्यम से आउटरीच और विधिक जागरूकता हेतु विधिक सहायता कार्यक्रमों के आयोजन हेतु विशेष अभियान आयोजित किया जाना है।
Online meeting was held regarding the special campaign to be organized in the sawai madhopur
जिलें में विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन विधि महाविद्यालय, विधि छात्र-छात्राओं, महिला अधिकारिता विभाग, आंगनबाडी केन्द्रो पर सहायिकाओं, आशा सहयोगिनियों, पैनल अधिवक्तागण, पैरालीगल वॉलेन्टियर्स और अधिकारीगण आदि के माध्यम से आयोजित कर आमजन को विधिक जानकारी प्रदान करने एवं जागरूक करने के संबंध में निर्देश प्रदान किये ताकि विधिक सेवा योजनाओं का प्रचार प्रसार दूरस्थ ढाणियों, गांवों तक पहुंच सके।
दूरस्थ क्षेत्रों का आमजन भी अपने विधिक अधिकारों से वंचित ना रहे, वह कुशल पूर्वक जीवन यापन कर सकें। साथ ही हेल्प डेस्क का गठन कर आमजन की समस्याओं के समाधान मे मदद करने, विधिक जानकारी प्रदान करने, नालसा लीगल सर्विसेज एप एवं प्राधिकरण के हेल्पलाइन नंबरो का आमजन मे अधिकाधिक प्रचार-प्रसार करने के संबंध में निर्देश प्रदान किये।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !