Thursday , 23 April 2026
Breaking News

चेक अनादरण के मामले में आरोपी को गिरफ्तारी वारंट से तलब करने के आदेश 

न्यायालय ने एक चेक अनादरण के मामले में कैलाश चंद शर्मा निवासी जनता जोधपुर स्वीट होम बजरिया को गिरफ्तार कर न्यायालय अतिरिक्त मुख्य न्यायाधीश, सवाई माधोपुर के समक्ष पेश करने के लिए पुलिस थाना मानटाउन को आदेश दिए हैं।

 

 

अधिवक्ता अब्दुल हासिब ने बताया कि परिवादी उदय वर्मा निवासी गणेश नगर बी सवाई माधोपुर ने एक मुकदमा नंबर 324/2018 पुलिस थाना मानटाउन में मनोज कुमार पटेल के खिलाफ क्रिप्टो करेंसी के मामले में धोखाधड़ी का दर्ज करवाया। जिसमें पुलिस ने मनोज कुमार पटेल को गिरफ्तार किया।

 

 

जिसकी जमानत करवाने के लिए अभियुक्त कैलाश चंद शर्मा ने स्वयं को मनोज कुमार पटेल का मित्र और उसकी कम्पनी में सहयोगी होने व प्रसिद्ध जनता जोधपुर स्वीट होम का मालिक होने का विश्वास दिलाया और परिवादी को जमानत के झांसे में लेकर चेक जारी किया।

 

Order to summon the accused with an arrest warrant in the case of dishonor of check in sawai madhopur

 

जिसके अनादरित होने के बाद चेक राशि 493400/_ रुपए की अदायगी नहीं की। जिस पर न्यायालय ने आरोपी को 31 मार्च 2021 को आदेश दिया की वह परिवादी के बैंक खाते में राशि 5 लाख 42 हजार 750 रुपए जमा करवाए।

 

 

न्यायालय ने अभियुक्त को सम्मन, जमानती वारंट से तलब किया और बावजूद तामील उपस्थित नहीं होने पर न्यायालय ने अभियुक्त कैलाश चंद शर्मा को गिरफ्तार कर पेश करने के आदेश पुलिस थाना मानटाउन को दिए हैं।

 

 

अधिवक्ता अब्दुल हासिब ने जानकारी दी कि उक्त अभियुक्त कैलाश चंद शर्मा के खिलाफ इसी प्रकार के अन्य चेक अनादरण के मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं। जिनमे उपस्थित नहीं हो रहा है। एक मुकदमा धोखाधड़ी का पुलिस थाना मानटाउन में दर्ज हैं, जो जेरे अनुसंधान है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !