Friday , 4 September 2026
Breaking News

राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में अधिवक्ताओं के साथ बैठक का किया आयोजन

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार अश्वनी विज अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सैशन न्यायाधीश) सवाई माधोपुर द्वारा आज मंगलवार को 12 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु अभिभाषक संघ सवाई माधोपुर के अध्यक्ष, सचिव एवं अन्य पदाधिकारीगण व अधिकवक्तागण के साथ बैठक का आयोजन किया।

 

बैठक में उपस्थित अभिभाषक संघ सवाई माधोपुर के पदाधिकारीगण एवं अधिवक्तागण को अश्वनी विज अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) सवाई माधोपुर ने बताया कि इस वर्ष की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 मार्च 2022 को किया जा रहा है।

 

Organized meeting with advocates regarding National Lok Adalat in sawai madhopur

 

इस वर्ष राष्ट्रीय लोक अदालत में राजस्व से संबंधित मामलों का भी राजीनामा के माध्यम से निस्तारण किया जायेगा। साथ ही यह भी बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालयों में लंबित राजीनामा योग्य आपराधिक/फौजदारी, दीवानी, 138 एन.आई. एक्ट के अन्तर्गत चैक अनादरण मामले, पारिवारिक/वैवाहिक मामले, पानी-बिजली के मामले, बैंक रिकवरी मामले, मोटर दुर्घटना क्लेम संबंधी मामले एवं प्रिलिटिगेशन स्तर के बैंक, जल, विद्युत, लोक सफाई एवं स्वच्छता, टेलीफोन बिल, परिवहन सेवा दोष संबंधी मामले, बीमा सेवा दोष संबंधी मामले, अस्पताल एवं औषधालय सेवा दोष संबंधी मामलों का आपसी समझाईश एवं राजीनामा के माध्यम से निस्तारण किया जाना है।

 

अधिवक्तागण को राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक राजीनामा करवाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु प्री-लिटीगेशन प्रकरणों के आगामी लोक अदालत में अधिकाधिक निस्तारण के विशेष प्रयास करने हेतु बैक एवं वित्तीय संस्थाओं के प्री लिटीगेशन प्रकरणों के निस्तारण करवाने की अपील की गई। इस अवसर पर श्वेता गुप्ता सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर, पल्लवी शर्मा विशिष्ट न्यायाधीश एस.सी./एस.टी. कोर्ट सवाई माधोपुर, महेन्द्र कुमार ढाबी अपर सेशन न्यायाधीश सवाई माधोपुर, उमा शंकर शर्मा अध्यक्ष अभिभाषक संघ सवाई माधोपुर, अजय बंसल सचिव अभिभाषक संघ सवाई माधोपुर, हनुमान प्रसाद गुर्जर अधिवक्ता सहित अन्य अधिवक्तागण उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !