Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

रीट परीक्षा को लेकर धर्मशालाओं एवं मैरिज गार्डन संचालकों के साथ बैठक हुई आयोजित

रीट परीक्षा को सफलता पूर्वक सम्पन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन के नेतृत्व में पूरी मुस्तैदी से सभी व्यवस्थाएं करवाने के लिए जुटा हुआ हैं। जहां परीक्षा आयोजन को लेकर सभी तैयारियां और सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए है।

 

वहीं अभ्यर्थियों को आने- जाने, परीक्षा केन्द्र तक पहुंचने तथा केन्द्र से अपने गन्तव्य तक पहुंचाने के लिए सभी व्यवस्थाएं की जा रही है। रोडवेज बसों एवं निजी बसों की व्यवस्थाओं के साथ ही परीक्षा केन्द्र तक पहुंचाने के लिए ऑटो, सिटी बस एवं अन्य साधनों की व्यवस्था के लिए जिला परिवहन अधिकारी को जिम्मेदारी दी हुई है। परीक्षार्थी को यहां आने पर रहने एवं खाने की समुचित उपलब्धता के लिए प्रशासन द्वारा सभी व्यवस्थाएं की जा रही है।

 

जिला कलेक्टर द्वारा प्रत्येक कार्य के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपकर लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। कार्ययोजना के अनुसार कार्य करने तथा सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए गए है। रीट परीक्षा के आयोजन तथा इससे संबंधित तैयारी के लिये मंगलवार को उपखंड अधिकारी सवाई माधोपुर कपिल शर्मा की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय के मैरिज गार्डन एवं धर्मशालाओं के व्यवस्थापकों के साथ एसडीएम कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया।

 

Organized meeting with dharamshalas and marriage garden operators regarding reet exam

बैठक में धर्मशालाओं के व्यवस्थापक, सवाई माधोपुर में स्थित मैरिज गार्डन संचालकों एवं भोजनालय संचालकों ने भाग लिया। उपखंड अधिकारी कपिल शर्मा ने बताया कि 26 सितंबर को आयोजित होने वाली रीट परीक्षा में जिले में लगभग 8 हजार से अधिक परीक्षार्थी अन्य स्थानों से आकर भाग लेंगे।

 

परीक्षार्थियों के 25 सितंबर को आने की संभावना को देखते हुए परीक्षार्थियों को रूकने के लिए परेशानी नहीं हो, इसकी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सभी धर्मशालाओं एवं मैरिज गार्डन संचालकों को अपने यहां ठहरने तथा रात्रि विश्राम के लिये पर्याप्त मात्रा में पानी, बिस्तर आदि की व्यवस्था करने के लिये निर्देशित किया गया।

 

सभी धर्मशालाओं एवं मैरिज गार्डनों के संचालकों ने करीबन 1500-2000 परीक्षार्थियों को ठहरने की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया। बैठक में भोजनालयों के संचालकों को निर्देशित किया गया है कि वे कम से कम कीमत में अच्छी भोजन व्यवस्था करवाये तथा अपने भोजनालय के बाहर बोर्ड लगवाये।

 

रीट परीक्षा के लिये आने वाले परीक्षार्थी के मार्गदर्शन एवं परीक्षार्थी को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिये कार्यालय उप जिला कलेक्टर सवाई माधोपुर में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। जो दूरभाष नम्बर 07462-221555 पर संचालित रहेगा।

 

साथ ही हैल्प डेस्क भी लगाई जाएगी। इसके अतिरिक्त नगर परिषद सवाई माधोपुर द्वारा संचालित रात्रि रैन बसेरों में परीक्षार्थियों को ठहरने के लिये उत्तम व्यवस्था करने तथा इन्दिरा रसोई में भी भोजन व्यवस्था करने के लिये निर्देशित किया। संचालकों ने भी पूरा सहयोग देने का भरोसा व्यक्त किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !