Sunday , 7 June 2026
Breaking News

कोरोना से हुए अनाथ एवं विधवा को मुख्यमंत्री कोरोना सहायता योजना से मिला सहारा

जिला प्रभारी मंत्री परसादीलाल मीणा ने कोरोना से अनाथ हुए बच्चों के लिए घोषित पैकेज का लाभ सभी पात्रों को जल्द से जल्द देने के निर्देश दिए है। आज बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक के दौरान प्रभारी मंत्री ने यह निर्देश दिया। जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने इन निर्देशों की अक्षरक्षः पालना करने के लिये संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए तथा बताया कि मुख्यमंत्री कोरोना सहायता योजना से स्वीकृतियां जारी कर सहायता राशि संबंधित के खाते में जमा करवाई गई है। अब तक हुये सर्वें के अनुसार जिले में कोरोना महामारी में 2 बच्चों ने अपने माता-पिता दोनों को खो दिया। इन बच्चों को 1-1 लाख रूपए की तत्कालिक सहायता राशि की स्वीकृति जारी की गई है। इनके 18 साल का होने पर 5-5 लाख रूपए की अतिरिक्त सहायता दी जायेगी।

Orphans and widows from Corona got support from Chief Minister's Corona Assistance Scheme

कलेक्टर ने बताया कि 29 महिलाओं ने कोरोना में अपने पति खोये है, इनमें से 15 को 1 लाख रूपए की सहायता सौंप दी गई है और 1500 रूपए प्रतिमाह के लिए विधवा पैंशन स्वीकृत की गई है। शेष की औपचारिकतांए पूरी कर जल्द सहायता दी जायेगी। संभागीय आयुक्त पीसी बैरवाल बैठक में निर्देश दिए कि कोविड-19 के कारण जो बच्चे अनाथ हुए है उन्हे शीघ्र राज्य सरकार द्वारा की गई घोषणाओं के तहत छात्रावासों और विद्यालयों मे प्रवेश दिलाएं साथ ही उन्हे दी जाने वाली सुविधाए के साथ-साथ पालनहार योजना से जोड़कर लाभान्वित किया जाये। इस पर कलेक्टर ने बताया कि ऐसे 17 बच्चों को पालनहार योजना से जोड़ा गया है। इस योजना में बच्चे के पालनहार को 1 हजार रूपए प्रतिमाह एवं 2 हजार रूपए एकमुश्त प्रतिवर्ष दिए जाएंगे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !