Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

कोविड उपचार के लिए की गई अतिरिक्त व्यवस्थाओं का मरीजों को तुरंत मिले लाभ

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से सभी उपखंड अधिकारी, ब्लाॅक सीएमएचओ, पुलिस अधिकारियों, विकास अधिकारियों के साथ बैठक लेकर कोविड संक्रमण के संबंध में जिले की स्थिति, ऑक्सीजन की उपलब्धता, जिले में की जा रही चिकित्सा व्यवस्थाओं सहित कोविड संक्रमित मरीजों के उपचार के लिए अतिरिक्त बेड की व्यवस्था करने, दवाईयों की उपलब्धता तथा एसओपी की सख्ती से पालना करवाने के संबंध समीक्षा कर निर्देश दिए।
कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि यह परीक्षा की घड़ी है, इसमें सभी अधिकारी अपना शत प्रतिशत देते हुए कोविड के खिलाफ लड़ी जा रही लडाई में अग्रणी रहते हुए जीतने के प्रयास करें। उन्होंने प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों से कहा कि जन अनुशासन पखवाड़े के तहत राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन की सख्ती से पालना करवाई जाए। जाॅइन्ट इनफोर्समेंट टीमों को एक्टिव करते हुए गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जाए।
साथ ही अधिकारियो से कहा कि इन दिनों होने वाले विवाह समारोह में मैरिज गार्डन वालों को पाबंद करने के साथ ही गाइडलाइन के अनुसार पचास से अधिक लोग एकत्र नहीं हो। इसकी अपने स्तर पर सूचना रखे, कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर निगरानी करवाएं, पालना नहीं करने वालों के खिलाफ सीजर एवं जुर्माने की कार्यवाही करें तथा रिपोर्ट भी दर्ज करवाएं। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि पालना नहीं होने पर संबंधित बीट कांस्टेबल, बीएलओ के साथ साथ एसडीएम एवं पुलिस अधिकारी के खिलाफ भी कार्यवाही होगी। कलेक्टर ने उपखंड अधिकारियों, चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऑक्सीजन गैस सिलेंडरों की समुचित माॅनिटरिंग करें। लोगों को जागरूक करने के लिए ग्राम स्तरीय कोर कमेटियों को सक्रिय करें तथा उनके माध्यम से कंटेनमेंट जोन, गाइडलाइन की पालना के साथ ही निर्देशों की क्रियान्विति करवाएं।

स्थानीय सीएचसी/पीएचसी पर भी मरीजों को रखा जाएं: कलेक्टर ने ब्लाॅक सीएमचओ, एसडीएम को निर्देश दिए कि कोविड संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में कम गंभीर संक्रमितों का उपचार स्थानीय सीएचसी/पीएचसी स्तर पर भी किया जाए। उन्होंने इसके लिए मलारना डूंगर, कुंडेरा, वजीरपुर, बौंली, बामनवास, चौथ का बरवाड़ा आदि सीएचसी पर उपचार की व्यवस्था करवाने के निर्देश दिए।

संसाधनों को नहीं हो दुरूपयोग: कलेक्टर ने प्रशासन एवं चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए किए ऑक्सीजन सिलेंडर, रेमडेसिविर एवं अन्य संसाधनों का किसी भी स्थिति में दुरूपयोग नहीं हो। ऑक्सीजन के डी टाइप सिलेंडरों के लिए रेगुलेटरों की व्यवस्था करके उनका उपयोग किया जाए। इसी प्रकार गंगापुर एवं सवाई माधोपुर में ऑक्सीजन प्लांट को निर्बाध चालू रखने के साथ ही ऑक्सीजन सिलेंडरों से ऑक्सीजन का फ्लो आवश्यकता के अनुसार रखे, जिससे ऑक्सीजन का वेस्टेज नहीं हो। उन्होंने कहा कि लोगों में रेमडेसिविर एवं ऑक्सीजन के संबंध में भ्रम है, उन्हें दूर करें। हेल्प डेस्क पर काउंसलर की ड्यूटी लगाई जाए जो लोगों को सही गाइड कर सके।

चेकपोस्ट पर की जाए सख्ती: कलेक्टर ने सभी उपखंड अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि अंतर्जिला बोर्डर पर बनाई गई चेकपोस्ट पर सख्ती की जाए। अनावश्यक आवाजाही करने वालों से कारण पूछा जाए। अनुमत गतिविधि के अलावा अन्य कारण हो तो उनके चालान किए जाए। बाजार में भीड़ का नियंत्रण सख्ती से किया जाए। अनुमत दुकानें निर्धारित समय के अतिरिक्त नहीं खुले, सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करवाई जाए, बिना मास्क कोई नहीं दिखाई दे। गाइडलाइन की पालना नहीं करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्यवाही करें तथा उनकी दुकान सीज करने की कार्यवाही की जाए।

Patients get immediate benefit of additional arrangements made for Covid treatment

चिकित्सा के लिए अतिरिक्त व्यवस्थाएं शुरू: कलेक्टर ने वीसी के माध्यम से बताया कि जिला मुख्यालय पर जो मरीज रिकवर हो रहे है, उन्हें शिफ्ट कर उपचार के लिए देवनारायण छात्रावास में पचास बेड का कोविड केयर सेंटर शुरू कर दिया गया है। चिकित्सक एवं पैरा मेडिकल स्टाफ नियुक्ति के साथ कुछ मरीजों को शिफ्ट किया गया है। उन्होंने इसी प्रकार अन्य सीएचसी/पीएचसी पर भी इसी प्रकार की व्यवस्थाएं कर उपचार शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने देवनारायण छात्रावास में आयुर्वेद के योग प्रशिक्षक को भिजवाकर योग आदि करवाने के निर्देश भी सीएमएचओ को दिए। एडीएम गंगापुर ने बताया कि गंगापुर के व्यापार मंडल चिकित्सालय में 60 बेड है, इसमें भी कोविड के मरीजों के लिए उपचार की व्यवस्था के प्रबंध किए जा रहे है। इसी प्रकार सीएमएचओ ने बताया कि सामान्य चिकित्सालय में 45 बेड की अतिरिक्त व्यवस्था की गई है तथा अन्य स्थान के लिए 65 बेड आ चुके है। जिन्हें लगवाकर कोविड केयर सेंटर को मजबूत किया जाएगा।

कोविड वार्ड के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त: कलेक्टर ने डेडिकेटेड कोविड अस्पतालों में कोविड वार्ड के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए। नोडल अधिकारी आवश्यकता तथा उपलब्धता का एसेसमेंट कर सभी व्यवस्थाएं दुरस्त रखे। नोडल अधिकारी के नंबर भी डिस्प्ले करें।

खाली ऑक्सीजन सिलेंडर प्रतिदिन रिफिल हो: कलेक्टर ने एडीएम गंगापुर एवं सीईओ सवाई माधोपुर को निर्देश दिए कि आवश्यकता के अनुसार ऑक्सीजन सिलेंडरों का उपयोग हो। खाली होने वाले सिलेंडरों को प्रतिदिन अलवर भिजवाकर रिफिल करवाया जाए। जिससे रोटेशन के अनुसार आवश्यकता पूरी होती रहे। उन्होंने डी टाइप सिलेंडरों के संबंध में भी निर्देश दिए। निजी चिकित्सालयोें में भी आवश्यकता के अनुसार ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।

माइक्रो कंटेनमेंट जोन की हो पालना: कलेक्टर ने सभी उपखंड अधिकारियों को निर्देश दिए कि बनाए गए माइक्रो कंटेनमेंट जोन की पूरी पालना हो। इसके लिए बीट कांस्टेबल एवं लगाए गए कार्मिकों के माध्यम से लगातार माॅनिटरिंग की जाए। इसी प्रकार कोविड के संक्रमित मरीज जो रिकवर हो रहे है, उनकी नेगेटिव रिपोर्ट आने तक कोविड केयर सेंटर पर रखकर उपचार किए जाने के निर्देश दिए।

गाइड लाइन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ करें कार्यवाही: कलेक्टर ने वीसी में अधिकारियों से कहा कि हमें होॅस्पीटल मेनेजमेंट के साथ ही जन अनुशासन मेनेजमेंट को सख्ती से क्रियांवित करना है। गंगापुर एसडीएम ने बताया कि बुधवार को 6 दुकाने सीज की गई तथा पचास से अधिक चालान काटे। इसी प्रकार सवाई माधोपुर उपखंड में 11 दुकानों को सीज किया गया तथा 109 चालान काटे गए। बौंली, बरवाडा, खंडार आदि स्थानों पर भी सीजर एवं चालान की कार्यवाही की गई।

डोर टू डोर सर्वे एवं दवाईयां का किट वितरण रहे सुचारू: कलेक्टर ने सभी विकास अधिकारियों, बीसीएमएचओ तथा उपखंड अधिकारियों को निर्देश दिए कि डोर टू डोर सर्वे तथा आईएलआई के लक्षण वाले लोगों को दवाईयों का किट वितरण का कार्य सुचारू रखे। लगातार माॅनिटरिंग करें। जिससे संक्रमण के प्रसार को रोका जा सके।
उन्होंने निर्देश दिए कि कोविड केयर सेंटर पर सभी व्यवस्थाएं दुरस्त हो। कलेक्टर को जिला चिकित्सालय के पीएमओ ने बताया कि 45 छोटे बेड विद ऑक्सीजन एक्टिवेट कर दिए गए है। कलेक्टर ने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों की हौंसला अफजाई करते हुए कहा कि इस संकट के समय में सभी पूरी टीम भावना से कार्य करते हुए मरीजों का उपचार करें। उपलब्ध संसाधनों का पूरा उपयोग करें। जिससे कोविड के खिलाफ लड़ी जा रही लड़ाई को जीत सके। वीसी के दौरान एडीएम गंगापुर नवरतन कोली, सीईओ जिला परिषद रामस्वरूप चौहान, एएसपी सुरेन्द्र दानोदिया, सीपीओ बाबूलाल बैरवा सहित सभी उपखंड अधिकारी, बीसीएमएचओ, विकास अधिकारी, तहसीलदार, सीएमएचओ, पीएमओ आदि उपस्थित थे तथा सभी ने सुझाव रखे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !