Saturday , 5 September 2026
Breaking News

भीषण गर्मी में पेयजल नहीं मिलने से लोग हो रहे परेशान

शिवाड़ कस्बे मे जलदाय विभाग अधिकारियों की लापरवाही व देखी-अनदेखी के चलते पानी के लिए त्राहि-त्राहि मची। एक दर्जन हेण्डपम्प खराब पड़े है। भीषण गर्मी मे उपभोक्ता को दुगने दामों पर टेंकरो से पानी मॅगवाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक व जिला प्रशासन से ट्यूबबैल से टंकी को जोड़ने वाली टूटी पाईप लाईनो को दुरूस्त करवाने की मांग की है। ग्रामीण पुरूषोतम बोहरा, कालु माली, विनोद शर्मा ने बताया कि जल विभाग अधिकारियों की लापरवाही व देखी-अनदेखी जल सप्लाई की जानकारी क्षेत्रीय विधायक अशोक बैरवा को दी गई जिस पर बैरवा ने विभागीय अधिकारियो से बात कर समस्या को दुर करने का आश्वासन दिया। ग्रामीणो ने भीषण गर्मी को ध्यान मे रखते हुए एक माह पुर्व ही लिखित में व मौखिक रूप में जलदाय विभाग को अवगत करा दिया गया था परन्तु समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। जिसके चलते अब पानी की त्राहि-त्राहि मची हुई है। जानकारी के अनुसार कस्बे मे पेयजल सप्लाई हेतु पहाड़ पर तीन टंकिया बनी हुई है इन टंकियो मे पानी भरने हेतु ट्यूबबैल उपलब्ध है।

People are worried due to not getting drinking water in Shivad Sawai Madhopur

वर्तमान मे दो ट्युबबैल मे पानी का स्तर नीचे चला गया, दो ट्युबबैल की रास्ते मे पाईप लाईन टूटी पडी है। शेष बचे दो ट्युबबैल से तीन टंकियों मे पानी भरा जा रहा है। जिसके चलते तीन टंकिया भर नहीं पाती है। जिसके कारण आधे कस्बे मे पानी पाॅच मिनट से ज्यादा नही आ रहा है। जिसके चलते कस्बेवासी को दुर दराज से पानी के लिए भटकना पड़ता है या दुगने दामों पर पानी के टेंकर मॅगवाना पड़ रहा है। कस्बेवासियों ने बताया कि जिला प्रशासन अधिकारी ट्युबबैल से टंकी को जोड़ने वाली टूटी पाईप लाईन को दुरूस्त करवा दे तो पानी की समस्या से बचा जा सकता है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !