Saturday , 5 September 2026
Breaking News

अलग-अलग मामलों में पुलिस 13 जनों को धरा

शांति भंग करने के आरोप में 3 आरोपी गिरफ्तारः- 

 

कुसुमलता एसएचओ थाना रवांजना डूंगर ने गिर्राज उर्फ पटेल पुत्र रामविलास निवासी श्योपुरा  को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार हेमन्त कुमार हैड कांस्टेबल थाना गंगापुर सिटी ने प्रदीप पुत्र रामचरण निवासी लालपुर थाना सदर गंगापुर सिटी को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार ममता हैड कांस्टेबल थाना बाटोदा ने दीपक पुत्र कालूराम निवासी मच्छीपुरा थाना सदर गंगापुर सिटी को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

 

दर्ज मुकदमात के 5 आरोपी गिरफ्तारः-

 

इसी प्रकार कमलेश कुमार एएसआई थाना मलारना डूंगर ने गणेश कुमार प्रजापत पुत्र रामकल्याण प्रजापत, पप्पू लाल पुत्र हरगोविन्द मीना निवासीयान बिच्छीदौना थाना मलारना डूंगर को दर्ज मुकदमात के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी के विरूद्ध थाना मलारना डूंगर पर आईपीसी व एमएमडीआर एक्ट में मामला दर्ज किया गया था।

 

 

इसी प्रकार रूपसिंह एएसआई थाना मलारना डूंगर ने सांवलराम पुत्र श्रीनारायण निवासी ढूंढा थाना सूरवाल जिला सवाई माधोपुर को दर्ज मुकदमात के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी के विरूद्ध थाना मलारना डूंगर पर आईपीसी व एमएमडीआर एक्ट में मामला दर्ज किया गया था।

 

Police arrested 13 people in different cases in sawai madhopur

 

इसी प्रकार मुकेश कुमार हैड कांस्टेबल थाना कोतवाली ने लखन पुत्र राजू निवासी हम्मीर पुल के नीचे कच्ची बस्ती थाना मानटाउन, संजय उर्फ टिण्डा पुत्र मोेहन निवासी हम्मीर नगर हाल गुलाब बाग थाना मानटाउन, रवि उर्फ काडू पुत्र किशोर निवासी जटवाड़ा खुर्द घुडासी मोड़ को दर्ज मुकदमात के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली पर आईपीसी में मामला दर्ज किया गया था।

 

जुआ खेलते 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार:-

 

पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर सुनील कुमार विश्नोई के निर्देश व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर सुरेन्‍द्र कुमार दानोदिया एवं वृताधिकारी शहर सवाई माधोपुर राजवीर सिहं के सुपरविजन में थानाधिकारी सुनिल कुमार थाना सूरवाल के नेतृत्‍व में थाना सूरवाल से अलग अलग टीम गठित ने ग्राम धनोली में अरविंद कुमार हेड कांस्टेबल के नेतृत्‍व में सार्वजनिक स्‍थान पर ताश पत्तों से जुआ खेल रहे टीकाराम पुत्र लड्डूलाल एवं रामझूला पुत्र जयकिशन निवासी धनोली सूरवाल को मौके से गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों से जुआ राशी 6 हजार 800 रूपए व 52 ताश पते जप्‍त किये गये।

 

इसी प्रकार ग्राम धनोली में सार्वजनिक रास्‍ते के पास दूकानों के आगे सियाराम हेड कांस्टेबल मय टीम द्वारा सार्वजनिक स्‍थान पर रूपयों से जुआ खेलते हुए ओमप्रकाश पुत्र रामस्वरुप मीना, पिन्टु पुत्र बाबूलाल मीना एवं भोमपाल पुत्र राजाराम निवासीयान धनोली सूरवाल को मौके से गिरफ्तार किया गया। तीनों से जुआ राशी 7 हजार 200 रूपये व 52 ताश पते जप्‍त किए गए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !