Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

रामेश्वर धाम में गंगा माता मंदिर एवं दुकानों में चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार

खंडार थाना पुलिस ने रामेश्वर धाम में गंगा माता मंदिर एवं दुकानों में चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर आरोपी रामकेश निवासी बेहतेड़ मलारना डूंगर को केंद्रीय कारागृह सेवर भरतपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार थाना हाजा पर गत दिनांक 22/01/2022 को एक रिपोर्ट तहरीरी विष्णु पुत्र ओमप्रकाश निवासी बडवास खण्डार ने थाने पर इस आशय कि पेश की कि प्रार्थीगण रामेश्वर धाम दुकान करते है एवं मन्दिर की पूजा करते है। बडवास गांव में स्थाई निवासी है।

 

 

गत दिनांक 21/01/22 को अज्ञात चोरों द्वारा गंगाजी मन्दिर परसराम घाट से दान पेटी को तोड कर ले गये। उसके बाद धनपाल मीना की चाय की दुकान का ताला तोडकर करीब  9 से 10 हजार रूपये की नकदी चोरी कर ले गये। साथ ही गंगा माता के मन्दिर से चांदी के 8 -9 मुकुट चोरी कर ले गये। एक मात्र मुकुट लगा हुआ छोडकर गये है। इसके अलावा विष्णु मधु की दुकान से करीब 35-40 हजार की नकदी चोरी हुए है एवं चन्दूशर्मा की दुकान है 3-4 हजार नकदी ताला तोडकर चोरी कर ले गये और शंकर मधु की दुकान का ताला तोडकर उसमें से भी करीबन 13 से 19 हजार की नकदी चोरी कर ले गये।

 

 

गत दिनांक 22/01/2022 को सुबह जब हम प्रार्थीगण अपनी अपनी दुकानों एवं मन्दिर पर गये तो ताले टूटे मिले एवं मन्दिर से गोलक व चांदी के मुकुट चोरी हो गये। तब हम सबने चारों तरफ देखा तो पास ही के खेत में टूटी गोलक गल्ला बही खाते आदि मिले है। सभी पीड़ितों ने दरख्वास्त पेश कर निवेदन किया कि अज्ञात अप्रार्थीगण के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करें।

 

Arrested the accused of theft in Ganga Mata temple and shops in Rameshwar Dham sawai madhopur

 

जिस पर मुकदमा नम्बर 27/2022 धारा 380 आईपीसी में दर्ज कर तफ्तीश प्रारम्भ की गई। थाना हाजा सर्किल में बढ़ रही चोरी की वारदात को ट्रेस आऊट करने के लिए एसपी सवाई माधोपुर सुनिल कुमार विश्नोई एवं सुरेन्द्र कुमार दानौदिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर के मार्गदर्शन एवं वृत्ताधिकारी वृत्त ग्रामीण अनिल डोरिया आरपीएस के निर्देशन में थानाधिकारी भगवानलाल द्वारा थाना हाजा पर टीम मेघराज हेड कांस्टेबल के नेतृत्व में गठित की गई।

 

 

तफ्तीश के दौरान मालूम चला की दशरथ उर्फ नान्या उर्फ उदड पुत्र बत्तीलाल उर्फ कैलाश उर्फ लालपत निवासी भवरकी बाटोदा जिला सवाई माधोपुर, रामजीलाल उर्फ रामदयाल उर्फ पडगडाट पुत्र रामप्रसाद उर्फ प्रभु निवासी मोरपा कुंडली बाटोदा,  रामकेश उर्फ तीतरा पुत्र रामप्रसाद उर्फ प्रभु निवासी मोरपा कुंडली बाटोदा एवं राजेश उर्फ गोटया पुत्र बत्ती लाल निवासी भवरकी बाटोदा जिला सवाई माधोपुर ने प्रकरण हाजा की घटना कारित है।

 

 

जिस पर आरोपी रामकेश उर्फ तीतरा पुत्र रामप्रसाद उर्फ प्रभु निवासी मोरपा कुंडली बाटोदा जिला सवाई माधोपुर हाल निवासी बहतेड थाना मलारना डूंगर को माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय खण्डार से प्रोडेक्शन वारन्ट से प्राप्त कर केन्द्रीय कारागृह सेवर भरतपुर से गत मंगलवार को प्राप्त कर प्रकरण हाजा की वारदात कबूल करने पर अन्तर्गत धारा 457/80 आईपीसी में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिनांक 11/02/2022 तक पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया। अभियुक्त से प्रकरण हाजा के माल मशरूका बरामद करने का प्रयास जारी है। पुलिस की इस कार्रवाई में मेघराज हेड कांस्टेबल, देशराज कांस्टेबल, शेरसिंह कांस्टेबल, रामवीर कांस्टेबल एवं हरिशंकर कांस्टेबल शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

Hanuman Chalisa recited in Kota for pilot Smit Machchhar prayers offered for his speedy recovery Dubai Vikalp Times

पायलट स्मित मच्छार के लिए कोटा में गूंजा हनुमान चालीसा, जल्द स्वस्थ होने की कामना

कोटा: दुबई (Dubai) की फ्लाइट में सह-पायलट (Co-Pilot) के ह_मले में घायल भारतीय पायलट स्मित …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !