Thursday , 23 April 2026
Breaking News

पुलिस ने गैंगरेप के आरोपी राजा को किया गिरफ्तार

वजीरपुर थाना पुलिस ने गैंगरेप के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने गैंगरेप के आरोपी राजा उर्फ राजकुमार पुत्र रामकेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार विश्नोई के द्वारा आदतन अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाया हुआ है।

 

अभियान के तहत एसपी के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी प्रकाश चंद, मुनेश कुमार उप अधीक्षक वृत गंगापुर सिटी के सुपरविजन में गठित टीम प्रभारी थानाधिकारी वजीरपुर योगेंद्र शर्मा द्वारा मुखबिर की सूचना पर नाबालिग बच्ची के साथ सामुहिक दुष्कर्म के मुख्य आरोपी राजा उर्फ राजकुमार पुत्र रामकेश निवासी कुसाय बुर्जा वजीरपुर सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया गया।

 

Police arrested Raja accused of gang rape in wajirpur sawai madhopur

 

 

उल्लेखनीय है कि वजीरपुर थाने पर दर्ज मुकदमे का आरोपी घटना के समय से ही फरार चल रहा था। आरोपियों को गिरफ्तार हेतु सामाजिक संगठनों द्वारा जगह-जगह ज्ञापन दिया जा रहा था। आरोपी द्वारा जांच के दौरान पाटोर, बिजलपुर इलाका कुंडगांव, रोधई का जंगल, डांडा सांकड़ा की ख़िरकरी व निदर की खो इलाका, करौली में फरारी काट रहा था। आरोपी को पुलिस ने कड़ी मेहनत कर आज सोमवार को पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार किया गया।

 

 

 

आरोपी को गिरफ्तार करवाने में जितेंद्र कांस्टेबल आसूचना अधिकारी वजीरपुर की अहम भूमिका रही है। अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में थानाधिकारी वजीरपुर योगेंद्र शर्मा, रविंद्र सिंह हेड कांस्टेबल, समय सिंह कांस्टेबल, जितेन्द्र कुमार कांस्टेबल, तेजवीर सिंह कांस्टेबल एवं विष्णु कांस्टेबल शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !