Sunday , 7 June 2026
Breaking News

पुलिस ने 4.50 लाख रुपये के मोबाईल किए बरामद, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने 4.50 लाख रुपये के मोबाईल किए बरामद, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

 

मानटाउन थाना पुलिस ने मोबाईल चोर दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी रुकमकेश मीना उर्फ राजू एवं रवि कीर उर्फ कालू कीर पुत्र किशोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर सुरेन्द्र दानोदिया आरपीएस व पुलिस उप अधीक्षक वृत्त शहर सवाई माधोपुर नारायण लाल शर्मा के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी।

 

Police recovered mobiles worth Rs 4.50 lakh, arrested two accused in sawai madhopur

 

गठीत टीम में थानाधिकारी मानटाउन कुसुमलता मीना, शिवपाल सिंह हैड कांस्टेबल, बाबू लाल कांस्टेबल, रामभजन कांस्टेबल, महेन्द्र कांस्टेबल, राजेन्द्र कांस्टेबल एवं साईबर सैल टीम महेन्द्र कांस्टेबल, विकास भारद्वाज कांस्टेबल एवं कार्यालय पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर शामिल थे। पुलिस के अथक प्रयासों से थाना हाजा के मुकदमा नंबर 165,21, 255/21 धारा 380, 457 आईपीसी में कुल 26 स्क्रीनटच मोबाईल अलग-अलग VIVO, OPPO, MI REDMI, ITEL कम्पनी के जिनकी कुल कीमत करीब 4.50 लाख रुपये है को बरामद कर दो आरोपी रुकमकेश मीना उर्फ राजू पुत्र सीताराम मीना निवासी घुडासी एवं रवि कीर उर्फ कालू कीर पुत्र किशोर निवासी जटवाडा खुर्द ज्योति नगर घुडासी मोड़ को गिरफ्तार किया गया है।

 

पुलिस दोनों ही आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जिससे अभी और मोबाईल बरमंड होने की संभानवा है। आरोपी दिन में बाजार में घुम कर दुकानों की रेकी करते थे एवं रात में चोरी वारदात को अंजाम देते है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !