Sunday , 7 June 2026
Breaking News

पुलिस ने अवैध बजरी का खनन करते एक लोडर को किया जब्त

पुलिस ने अवैध बजरी का खनन करते एक लोडर को किया जब्त

पुलिस ने अवैध बजरी का खनन करते एक लोडर को जब्त किया है। साथ ही शांति भंग के आरोप में 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार विश्नोई ने अवैध बजरी की रोकथाम हेतु जिले में विशेष अभियान चलाया रखा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसपी सुनील कुमार विश्नोई के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश राजौरा एवं वृताधिकारी वृत शहर सवाई माधोपुर राजवीर सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी सुनील कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

 

Police seized a loader while mining illegal gravel and 7 people arrested in sawai madhopur

 

 

 

जिस पर अरविंद कुमार हेड कांस्टेबल, बाबू लाल कांस्टेबल, राजेश कांस्टेबल, लक्ष्मण कांस्टेबल एवं शैतान कांस्टेबल ने गश्त के दौरान बनास नदी त्रिलोकपुरा घाटा में एक लोडर बनास नदी में अवैध बजरी का खनन करते हुए पाया गया। जिसे कुछ लोग लावारिश हालात में छोड़कर मौके से भागने में कामयाब हुए। लोडर लावारिश हालात में मिलने पर बीना नम्बरी लोडर को 38 पुलिस एक्ट में जब्त किया गया।

 

शांति भंग के आरोप में 7 जनों को धरा

पुलिस ने शांति भंग के आरोप में 7 जनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हरिमोहन पुत्र गिर्राज, केशरा पुत्र कल्याण, हेमराज पुत्र केशरा, मुकेश पुत्र केशरा, महादेव उर्फ माधुलाल पुत्र केशरा, बृजमोहन पुत्र गिर्राज, गिर्राज पुत्र रामपाल समस्त निवासीयान कीरो की ढाणी पढ़ाना सूरवाल सवाई माधोपुर को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !