Saturday , 6 June 2026
Breaking News

पुलिस ने प्रदेश में 126 करोड़ के सोने-चांदी और शराब की जब्त

जयपुर:- राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर राजस्थान पुलिस ने एक्शन मोड़ में है। आचार संहिता लगने के बाद से राजस्थान पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है।। पुलिस ने करीब 126 करोड़ के सोने-चांदी के साथ – साथ शराब, कैश और डोडा-पोस्त भी जब्त किया है।

 

 

आचार संहिता लगने के बाद से राजस्थान पुलिस की ओर से 2 हजार फ्लाइंग टीम को तैनात किया गया है। आईजी विकास कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले चुनाव में 60 करोड़ की ज्वेलरी एवं नशे का सामान जब्त किया था। लेकिन, इस बार महज 13 दिनों में प्रदेश में पुलिस ने इतनी बड़ी कार्रवाई की है। वहीं प्रदेश के चार जिले जोधपुर, बांसवाड़ा, भीलवाड़ा और अलवर रडार पर है, जहां सबसे अधिक केस सामने आए हैं।

 

Police seized gold, silver and liquor worth Rs 126 crore in Rajasthan

 

 

पुलिस ने सोने – चांदी से ज्यादा डोडा पोस्त और शराब पकड़ी:-

आईजी विकास कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में 650 पॉइंट बनाए गए हैं। इनमें राजस्थान से लगती अन्य राज्यों की सीमाओं पर 250 से ज्यादा चेक पोस्ट हैं। इन सभी पर सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं। अब तक करीब 15 करोड़ की अवैध शराब जब्त गई है, जबकि 38 करोड़ के डोडा-पोस्त सहित अन्य मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं।

 

 

टीम ने अब तक 15 करोड़ रुपए की नगदी भी पड़की है। इसके साथ ही पुलिस टीम ने अब तक करीब 14 करोड़ की कीमत के सोना-चांदी भी बरामद किए हैं। पुलिस ने जोधपुर, भीलवाड़ा, बांसवाड़ा और अलवर में सबसे अधिक कार्रवाई की है। राजस्थान में 600 किलोमीटर में भारत माला और 350 किलोमीटर में एक्सप्रेस-वे अलग-अलग जिलों से गुजरता है। ऐसे में इस नेशनल हाईवे के हर एग्जिट पॉइंट पर स्पेशल टीम को तैनात किया गया है।

 

 

इसमें स्पेशल टीम के साथ एसओजी और स्टेट क्राइम ब्रांच की टीम भी तैनात है। आईजी विकास कुमार ने बताया कि अब तक सबसे अधिक कार्रवाई बाड़मेर, बांसवाड़ा, जोधपुर भीलवाड़ा और अलवर जिले में हुई है। इन जिले की अलग से मॉनिटरिंग की जा रही है और ये जिले रडार पर भी हैं।

 

8 नंबर के यूनिक कोड से पकड़ में आ रहे हैं अपराधी:-

आईजी विकास कुमार ने बताया चुनाव के लिए स्पेशल टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। पहली बार सभी चेक पोस्ट को आठ नंबर का यूनि​क कोड दिया गया है और इसी नंबर पर इनकी कोडिंग की गई है।

 

इसी यूनिक कोड की वजह से अब तक ये कार्रवाई की गई है। इस यूनिक कोड से ही पुलिस मॉनिटरिंग कर रही है। इसमें जिले का नाम, रोड का नाम, कौनसा थाना है, स्पेशल टीम है या थाने की, ​कितने का जाब्ता आदि जानकारी के सा​थ इस यूनि​क कोड को बनाया गया है। पुलिस कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में शराब भी जब्त की गई।

 

 

प्रदेश में अब तक यहां-यहां हुई कार्रवाई:-

बाड़मेर में 10 करोड़ की शराब और साढ़े 7 करोड़ का डोडा-पोस्त, अफीम आदि जब्त की गई है। इसी तरह अलवर में 14 दिनों के भीतर 3 करोड़ 30 लाख रुपए की अवैध शराब बरामद की है। भीलवाड़ा पुलिस ने पिछले 14 दिन में 12 लाख रुपए की अवैध शराब, 11 करोड़ रुपए की अफीम, गांजा और डोडा पकड़ा है।

 

 

इसी प्रकार चित्तौड़गढ़ पुलिस ने 14 दिन में 9 करोड़ रुपए की अवैध शराब, 7.50 करोड़ रुपए के मादक पदार्थ बरामद किए हैं। इसी प्रकार जोधपुर पुलिस ने पिछले 14 दिन में साढ़े 9 करोड़ रुपए की अ‌वैध शराब और 5 करोड़ रुपए के मादक पदार्थ बरामद किए हैं। इसी प्रकार कोटा पुलिस ने 4 करोड़ रुपए की अवैध शराब, 1.60 करोड़ रुपए का अफीम और डोडा-पोस्त पकड़ा है। इसी प्रकार जालोर पुलिस ने 1 करोड़ रुपए की अवैध शराब बरामद की है।

 

 

एक्शन लेने वालों को मिलेगा इनाम:-

आईजी विकास कुमार ने बताया कि रिव्यू के बाद बताया जाता है कि कौनसा जिला टॉप 5 में है और कौन काम नहीं कर रहा है। उन्होंने बताया कि फील्ड में काम करने वाले बेहतर पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को इनाम दिया जाएगा। टीम को भी डीजीपी ऑफिस में बुलाकर सम्मानित किया जाएगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

Friendship police jungle railway colony kota 27 May 26 Vikalp Times

10 साल के बच्चे की ह*त्या कर जंगल में फेंका, 16 साल का दोस्त गिरफ्तार

कोटा: (Kota) के रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !