Sunday , 6 September 2026
Breaking News

अवैध बजरी परिवहन करते पिकअप बरामद | एक व्यक्ति गिरफ्तार

जिले में पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने अवैध बजरी खनन व परिवहन के खिलाफ अभियान चला रखा है। जिस पर पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी के निर्देशानुसार जिले में अवैध बजरी खनन व परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गोपाल सिंह कानावत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाईमाधोपुर व राकेश कुमार राजौरा आरपीएस वृताधिकारी वृत्त ग्रामीण सवाई माधोपुर के निकट सुपरविजन में चोरी छिपे अवैध रूप से बजरी परिवहन करते पाये जाने पर एक पिकअप को बजरी सहित जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया है।

Police seized Pickup while transporting illegal gravel
पुलिस सूत्रों के अनुसार इंदू लोदी आरपीएस प्रो. थानाधिकारी बौंली मय नरेश कुमार पुलिस निरीक्षक मय जस्टाना नाका इंचार्ज प्रदीप सिंह हेड कांस्टेबल जाप्ता के साथ जस्टाना चैक पोस्ट पर नाकाबंदी कर रहे थे। नाकाबंदी के दौरान पिकअप नंबर आरजे 32 जीए 8180 को रोका तो पिकअप में पीछे लकड़ी के फंटे लगे हुए एवं तिरपाल से ढकी हुई थी। जिसको चैक किया तो पिकअप में अवैध बनास बजरी भरी हुई थी। वाहन चालक से अवैध बजरी परिवहन के सम्बन्ध में वैध दस्तावेजात मांगे तो किसी प्रकार के कोई दस्तावेजात होना नहीं बताया। इस पर वाहन चालक कैलाश उर्फ प्रहलाद पुत्र बालूराम मीना निवासी ठिकरिया थाना नांगल राजावतान जिला दौसा को खनिज विभाग द्वारा प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करवाने पर मुकदमा नंबर 292/2020 धारा 379, 120 बी आईपीसी व 4/21 एमएमडीआर एक्ट, 54/60 आरएमएमसीआर में दर्ज कर गिरफ्तार किया गया व पिकअप को जप्त किया गया। अवैध बजरी परिहवन के विरुद्ध लगातार आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !