Sunday , 7 June 2026
Breaking News

पुलिस ने नाकाबन्दी के दौरान 1 लाख 16 हजार 500 रूपये किए जब्त

चौथ का बरवाड़ा थाना पुलिस और एफएसटी टीम ने नाकाबंदी के दौरान सयुंक्त कार्रवाई करते हुए 1 लाख 16 हजार 500 रुपए जब्त किए है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशन में विधानसभा चुनाव 2023 को मध्यनजर रखते हुए जिले में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम एवं संदिग्ध वाहनों की चैकिंग कार्रवाई हेतु अभियान चलाया हुआ है।

 

 

 

Police seized Rs 1 lakh 16 thousand 500 during the blockade in chauth ka barwada sawai madhopur

 

 

अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा और वृताधिकारी वृत ग्रामीण सवाई माधोपुर अनिल डोरिया के निकटतम सुपरविजन में चुअत का बरवाड़ा थानाधिकारी टीनू सोगरवाल के नेतृत्व में आगामी विधान सभा चुनाव 2023 को मध्यनजर रखते हुए नाकाबन्दी के दौरान चौरू रोड़ धूधरमल मन्दिर के पास में एफएसटीटीम व पुलिस द्वारा गत मंगलवार को नाकाबन्दी के दौरान एक पिकअप को चैक किया गया।

 

 

 

चैक करने पर पिकअप में बैठे हुए व्यक्ति के पास से 1 लाख 16 हजार 500 रूपये मिले। पुलिस ने जब व्यक्ति से रुपयों के बारे में पूछा तो उसने कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दिया। पुलिस ने व्यक्ति से जब उसके नाम पते पूछे तो उसने ने अपना नाम महावीर शर्मा पुत्र नाथूलाल शर्मा निवासी उनियारा जिला टोंक बताया। पुलिस ने रुपयों को संदिग्ध होने पर मौके पर ही जब्त किए।

 

इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में थानाधिकारी टीनू सोगरवाल, हनुमान प्रसाद गर्ग प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुनारी हाल प्रभारी एफएसटी टीम 4 विधानसभा क्षेत्र खण्डार, अमरचन्द हेड कांस्टेबल, सन्तोष बाबू महावर अध्यापक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फलौदी कुवारी मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !