Sunday , 7 June 2026
Breaking News

अवैध बजरी से भरी ट्रैक्टर – ट्रॉली पकड़ी, चालक को किया गिरफ्तार

खण्डार थाना पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन पर कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर – ट्रॉली सहित एक चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चालक मीठालाल पुत्र विनोद निवासी मेई खुर्द थाना खण्डार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह द्वारा जिले में अवैध बजरी खनन की रोकथाम हेतु अभियान छेड़ा हुआ है। इसके साथ ही जिले के सभी थानाधिकारियों को निर्देशित कर रखा है।

 

जिस पर पुलिस अधीक्षक एवं सुरेन्द्र दानौदिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर के मार्गदर्शन एवं वृत्ताधिकारी वृत्त ग्रामीण राकेश राजौरा के निर्देशन में थानाधिकारी भगवानलाल पुलिस निरीक्षक द्वारा एक टीम भरत सिंह सहायक उप निरीक्ष के नेतृत्व में गठित की गई। आज शनिवार को भरत सिंह मय जाप्ता द्वारा अवैध बजरी खनन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी से भरे एक-ट्रैक्टर ट्रोली सहित चालक मीठालाल पुत्र विनोद निवासी मेई खुर्द, खण्डार जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया है।

Police seized tractor trolley filled with illegal gravel and driver arrested

इस दौरान जप्तशुदा ट्रैक्टर को छुड़ाने का प्रयास शंभूदयाल पुत्र बजरंगलाल द्वारा किया गया। भरत सिंह द्वारा शंभूदयाल गुर्जर को पकड़ने का प्रयास किया तो शंभूदयाल गुर्जर चकमा देकर भाग निकला। दोनों व्यक्तियों के विरूद्ध एम.एम.डी.आर. एक्ट में मामला पंजीबद्ध किया गया।

 

इस मामले जी जांच वीर सिंह एएसआई थाना खण्डार को सुपुर्द की गई। आरोपी मीठालाल गुर्जर को कल न्यायालय में पेश किया जाएगा। इस दौरान पुलिस की टीम में भरत सिंह सहायक उप निरीक्षक, हरिशंकर कांस्टेबल, बजरंग कांस्टेबल एवं बनवारी कांस्टेबल शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !