Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

जल संरक्षण विषय पर पोस्टर प्रदर्शनी एवं निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय के इको क्लब के तत्वावधान में आज मंगलवार को जल संरक्षण विषय पर पोस्टर प्रदर्शनी व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय के सभी संकायों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर गोपाल सिंह ने आज इस पर्यावरण संरक्षण गैलरी का उद्घाटन किया।

 

प्राचार्य ने बताया कि वर्तमान में जल संरक्षण की महत्ता एवं इसकी आवश्यकता को समझना आज की युवा पीढ़ी के लिए अत्यंत ज़रूरी है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष की विश्व जल दिवस 2023 की थीम “जल और स्वच्छता संकट को हल करने के लिए परिवर्तन में तेज़ी लाना है” को सार्थक बनाने के लिए सभी विद्यार्थियों को जल के उपभोग करने के तरीक़े में परिवर्तन कर जल संकट को काफ़ी हद तक टालने के लिए प्रेरित किया।

 

 

Poster exhibition and essay competition organized on the topic of water conservation in pg college sawai madhopur

 

 

ईको क्लब के संयोजक डॉ. रोमिला कर्णावत व डॉ. प्रेम सोनवाल ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य जल प्रबंधन के लिए नए दृष्टिकोण से आने वाली चुनौतियों का समाधान खोजने तथा समाज को जागरूक बनाना है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को महाविद्यालय पर्यावरण प्रहरी के रूप में प्रमाण पत्र दिया गया। इको क्लब के सदस्य डॉ. मोहम्मद शाहिद जैदी ने बताया कि प्रतियोगिता में निर्णायकगण डॉ. विनायक लोदवाल, मोनिषा मीणा व मनीषा शर्मा रहे।

 

 

इस अवसर पर महाविद्यालय के संकाय सदस्य प्रो. पूरण मल मीणा, प्रो. सूर्य प्रकाश नापित, प्रो. राम  लाल बैरवा, प्रो. पांचाली शर्मा, प्रो. दुलारी राम मीना, मल्लू राम मीना, प्रो. हरिचरण मीना, डॉ. दीपक शर्मा, प्रो. हनुमान मीना, डॉ. ऊषा पिल्लई, ऊर्मिला मीना, डॉ. धनकेश मीना, मीठा लाल मीना, राकेश मीना, डॉ. प्रियंका सैनी, अंजु शर्मा, सुमन रानी मीना एवं डॉ. धनराज मीना उपस्थित रहे।

 

 

पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर हनीफा खान, द्वितीय स्थान पर स्नेहा महावर तथा तृतीय स्थान पर अंशिका अग्रवाल रही। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम हनीफा खान, द्वितीय अभिषेक शर्मा व तृतीय दीपेंद्र सिंह राठौड़ रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !