Sunday , 7 June 2026
Breaking News

सवाई माधोपुर में डेजर्ट सफारी और एडवेंचर पर्यटन की संभावना

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर जिले में डेजर्ट सफारी और एडवेंचर पर्यटन की संभावनाओं की व्यवहारिकता को जानने और क्रियान्वयन के क्रम में रविवार को जिला कलक्टर काना राम ने डीएफओ (सामाजिक वानिकी) सुनील कुमार के साथ बौंली उपखंड क्षेत्र में संभावित सफारी रूट का स्थल निरीक्षण किया। कलक्टर और डीएफओ ने अल सुबह गोल से गोठड़ा नटणी के दाता क्षेत्र तक ट्रैकिंग की और रेत के विशाल प्राकृतिक टिब्बों, जैव विविधता और वन्यजीवों के प्राकृतिक चिन्हों का अवलोकन किया। निरीक्षण दल पैदल ट्रैकिंग करते हुए बौंली किले से स्थानीय कस्बे तक पहुंचा।

 

Potential for desert safari and adventure tourism in Sawai Madhopur

 

कलक्टर ने निरीक्षण के दौरान वन क्षेत्र की स्थानीय विशेषताओं, प्रजातियों, वन्यजीव गतिविधियों और पर्यटन की संभावनाओं की विस्तृत जानकारी ली। डीएफओ सुनील कुमार ने वन क्षेत्र की पारिस्थितिकी, संभावित पर्यटन मार्ग और वन्य जीवों तथा पर्यटकों के संरक्षण के दृष्टिकोण से किए जाने वाले उपायों पर जानकारी दी। जिला कलक्टर ने कहा कि बौंली वनक्षेत्र प्राकृतिक सौंदर्य, रेत के टिब्बों और जैव विविधता के कारण रोमांचक डेजर्ट सफारी और एडवेंचर ट्रैकिंग के लिए अत्यंत उपयुक्त है। यह पहल न केवल क्षेत्र के पर्यटन विकास में सहायक होगी, बल्कि स्थानीय आजीविका संवर्धन और पर्यावरण संरक्षण के लिए भी महत्वपूर्ण सिद्ध होगी।

 

 

 

इस निरीक्षण के बाद क्षेत्र में डेजर्ट सफारी प्रोजेक्ट के जल्द साकार होने की संभावनाएं और मजबूत हो गई हैं, जिससे राजस्थान के पर्यटन मानचित्र पर सवाई माधोपुर की एक और आकर्षक पहचान दर्ज होने की उम्मीद है। निरीक्षण दल में क्षेत्रीय वन अधिकारी बौंली गोकलराम मीना, फोरेस्टर भूपेन्द्र सिंह जादौन, वनरक्षक कैलाश यादव, विष्णु शर्मा, हीरालाल गुर्जर, सीमा मीना, छोटी देवी, वनमित्र बनवारी शर्मा, कैलाश रैगर, राजू पठान सहित अन्य वनकर्मी शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !