Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

नई पेंशन योजना एवं प्राइवेटाइजेशन के खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी

रेल कर्मचारियों पर बढ़ रहा है काम का दबाव, सरकार शीघ्र करें कर्मचारियों की भर्ती- कॉमरेड शिवगोपाल मिश्रा महामंत्री

न्यू पेंशन स्कीम रद्द कर पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग एवं रेल के प्राइवेटाइजेशन के विरोध में अब रेल कर्मचारी बड़ा आंदोलन करने का मन बना चुके हैं। आने वाले ससंदीय सत्र के दौरान ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आह्वान पर लाखों रेल कर्मचारी संसद के समक्ष विशाल प्रदर्शन करने की तैयारी में जुट चुके हैं। यह बात आज ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के महामंत्री कांग्रेस शिव गोपाल मिश्रा ने सवाई माधोपुर में आयोजित दो दिवसीय चिंतन शिविर के उद्घाटन सत्र में उपस्थित देश के विभिन्न भागों से आए वरिष्ठ ट्रेड यूनियन लीडर्स को संबोधित करते हुए कही।

 

Preparation for big movement against new pension scheme privatization

 

उन्होंने कहा कि जब राज्य सरकारें न्यू पेंशन स्कीम को रद्द कर पुरानी पेंशन योजना को अमल में लाने के लिए लगातार घोषणा कर रही है तो अब केंद्र सरकार को भी इस बारे में सोचना ही पड़ेगा इसी प्रकार रेल के निजीकरण के मुद्दे पर चर्चा करते हुए कामरेड शिव गोपाल मिश्रा ने कहा कि रेल के निजी करण से रेलवे को तो नुकसान होगा ही लेकिन आमजन को भी बहुत बड़ा नुकसान होने वाला है। हमने देश के सभी स्टेशनों पर रेल बचाओ संघर्ष समितियों का गठन किया हुआ है। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी है कि यह प्राइवेटाइजेशन के मुद्दे पर रेल में हड़ताल नहीं, भारत बंद का आह्वान किया जाएगा और आंदोलन में आमजन को भी शामिल किया जाएगा क्योंकि भारतीय रेल आमजन की रेल है।

 

 

 

आज चिंतन शिविर के दौरान पूरे दिन रेल कर्मचारियों पर बढ़ रहे काम के बोझ को कम करने के लिए नई भर्ती जल्दी से जल्दी करने के बारे में भी यूनियन के नेताओं ने मांग की। महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा ने बताया कि सरकार इस वर्ष के अंत तक लगभग एक लाख 48 हजार रेल कर्मचारी की भर्ती करने की तैयारी में है, लेकिन फिर भी अभी एक लाख के करीब 1 पद रिक्त रहेंगे और हमारा संघर्ष इन पदों को भरवाने के लिए जारी रहेगा। इस दौरान कई संगठनात्मक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

 

 

चिंतन शिविर में ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के कार्यकारी अध्यक्ष जे आर भोसले, सहायक महामंत्री कॉमरेड मुकेश गालव, मुकेश माथुर जोनल सेक्रेटरी एवं चंपा वर्मा सहित कार्यकारिणी के तमाम पदाधिकारी, वेस्ट सेंट्रल रेलवे एंप्लाइज यूनियन के जोनल अध्यक्ष फिलिप ओमान, बीएन शुक्ला, रोमेश मिश्रा, मंडल उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन, नरेश मालव, राजू लाल गुर्जर, अजय शर्मा, ज्योति शर्मा, रुमा नाज़ सहित दर्जन पदाधिकारियों ने भाग लिया।

यूनियन के नेताओं का रेलवे स्टेशन पर हुआ जोरदार स्वागत:- 

आज विभिन्न गाड़ियों से सवाई माधोपुर आए फैडरेशन के नेताओं का वेस्ट सेंट्रल रेलवे एंप्लाइज यूनियन सवाई माधोपुर शाखा की ओर से मंडल अध्यक्ष लोकेंद्र मीणा एवं शाखा अध्यक्ष जनाबुद्दीन के नेतृत्व में सैकड़ों कर्मचारियों द्वारा ढोल नगाड़ों के साथ नारेबाजी करते हुए माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। उल्लेखनीय है कि फेडरेशन के पदाधिकारियों का गुरुवार सायंकाल से ही सवाई माधोपुर आना प्रारंभ हो गया था। उनके स्वागत में सभी गाड़ियों पर रैलियां निकालकर रेल कर्मचारियों ने जोरदार नारेबाजी की एवं अपने लाड़ले नेताओं का माला पहना कर अभिनंदन किया गया।

 

प्रेस वार्ता की लाइव वीडिओ यहाँ देखें:-

 

यह भी पढ़ें :- रेल कर्मचारियों की विशाल आमसभा शनिवार को

रेल कर्मचारियों की विशाल आमसभा शनिवार को

 

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !