Saturday , 5 September 2026
Breaking News

गर्मी में पेयजल की समस्या के समाधान के लिए कंटिजेंसी प्लान करें तैयार – जलदाय मंत्री

मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने ली संभाग स्तरीय अधिकारी की समीक्षा बैठक
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने कहा कि प्रदेश में अंतिम छोर तक आमजन को पेयजल पहुंचाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसको मद्देनजर रखते हुए आगामी गर्मी  में पेयजल समस्या का समाधान हर हालात में करना है, इसके लिए विभाग के अधिकारी पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते हुए कं​​टिजेंसी प्लान तैयार कर आमजन को राहत दिलाने के हर संभव प्रयास करें।
जलदाय मंत्री ने गत गुरुवार को जल भवन में आयोजित संभाग स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक में कहा कि जल जीवन योजना के तहत हर घर नल से जल पहुंचाने के लिए जो कार्य अभी तक अधूरे रह गए हैं, उन्हें पूर्ण करने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा अतिरिक्त समय प्रदान किया गया है। ऐसे में विभागीय अधिकारी निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण कार्य करवाया जाना सुनिश्चित करावें। इस अवधि में कार्य पूर्ण नहीं करने वाले अधिकारियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।
Prepare a contingency plan to solve the problem of drinking water in summer - Water Supply Minister
जल जीवन मिशन के तहत गुणवत्तापूर्ण कार्य करें:-
जलदाय मंत्री ने कहा कि जल जीवन मिशन योजना के तहत किये जाने वाले कार्यों को पूर्ण ईमानदारी एवं गुणवत्ता के साथ करवाया जाना सुनिश्चित करावायें। गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं करवाने वाले अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। अधिकारी यह भी सुनिश्चित करें कि प्रयोगशाला से गुणवत्ता जांच के बाद ही योजना के तहत पाइप लाइन बिछाई जायें। योजना की डीपीआर तैयार करते समय अधिकारी मौके पर जाकर धरातल पर योजना के तहत किये जाने वाले कार्यों को अंजाम देवें।
उन्होंने उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत पाइप लाइन बिछाने के दौरान तोड़ी गई सड़कों को संवेदक से ही दुरुस्त करवाए जाने के निर्देश प्रदान किये। बैठक में वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा, सीकर सांसद सुमेधानंद सरस्वती,  हवामहल विधायक स्वामी बालमुकुंद आचार्य, बगरू विधायक डॉ. कैलाश वर्मा, बानसूर विधायक देवीसिंह शेखावत, नीम का थाना विधायक सुरेश मोदी, सिकराय विधायक विक्रम बंशीवाल, धोद विधायक गोवर्धन वर्मा, पूर्व विधायक दौसा शंकरलाल शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं मुख्य अभियंता राकेश लुहाड़िया साहित्य अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !