Sunday , 7 June 2026
Breaking News

मॉडल स्कूल सूरवाल में भविष्य की उड़ान पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन

बालिकाओं से कैरियर संबंधी भरवाए प्रपत्र, 17 बालिकाओं ने भारतीय प्रशासनिक सेवा, 14 ने शिक्षा सेवा चुनी

 

स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल सूरवाल ब्लॉक सवाई माधोपुर में जिला कलेक्टर सवाई माधोपुर द्वारा चलाई जा रही थीम के अनुसार शनिवार को संवाद कार्यक्रम 2022 के तहत “भविष्य की उड़ान’ को लेकर कक्षा 9वीं से 12वीं तक की बालिकाओं की कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय की बालिकाओं को उनके भविष्य की उड़ान के संबंध में उनके द्वारा संकल्प पत्र भरवाते हुए उनकी रुचि के बारे में जानकारी ली।

 

स्थानीय स्कूल की 73 बालिकाओं ने “भविष्य की उड़ान’ प्रपत्र को भरा जिसमें 17 बालिकाएं भारतीय प्रशासनिक सेवा में, 22 बालिकाओं ने चिकित्सा सेवा में जाने की रूचि जताई। वहीं 14 बालिकाएं शिक्षा सेवा में, 5 बालिकाएं इंजीनियरिंग क्षेत्र में और 15 बालिकाएं अन्य क्षेत्रों में अपना भविष्य बनाना चाहती है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. सूरज सिंह नेगी एडीएम सवाई माधोपुर थे।

 

Program on future flight organized in Model School Surwal sawai madhopur

 

अतिरिक्त जिला कलेक्टर द्वारा बालिकाओं से संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें उन्होंने बालिकाओं को अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए एकाग्रता तथा ध्यान पूर्वक अध्ययन करने हेतु प्रेरित किया। स्कूल के पुस्तकालय में दो पुस्तकें भी सप्रेम भेंट की गई और उन पुस्तकों को पढ़ने के लिए बालिकाओं को प्रोत्साहित भी किया। उन्होंने “पाती अपनों के नाम’ के बारे में भी चर्चा की एवं बालिकाओं को पत्र तथा कहानी लेखन के लिए भी प्रेरित किया।

 

 

उन्होंने छात्राओं को समझाया कि आप अपने गुरुजनों, अपने माता-पिता और जिन व्यक्तियों से आप प्रेरित होते हैं उन को पत्र लिखें तथा अपनी डायरी लेखन भी करें। छात्राओं को कार्यक्रम में बहुत उत्साहवर्धन मिला तथा नवीन जानकारियां मिली और अपने भविष्य को लेकर सचेत हुई। कार्यक्रम में सभी बालिकाओं ने अपने द्वारा निर्धारित किए गए लक्ष्य को प्राप्त करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य ओम प्रकाश साहू ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में स्थानीय विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !