Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

शिक्षा से ही समाज व देश की तरक्की संभव – प्रभु लाल सैनी

शिक्षा से ही समाज एवं देश की तरक्की संभव है। शिक्षा ही व्यक्तित्व का आभूषण है। यह उद्गार शनिवार को सैनी विकास संस्थान द्वारा संचालित सैनी छात्रावास प्रांगण में आयोजित छात्रावास के आवासीय छात्रों के प्रतिभा सम्मान एवं कैरियर निर्माण सेमिनार में मुख्य अतिथि के रुप में बोलते हुए पूर्व कृषि मंत्री डॉ. प्रभु लाल सैनी ने व्यक्त किए। सैनी ने कहा कि पानी और प्रतिभा अपना रास्ता स्वयं तय करती है किंतु सामाजिक संस्थाओं एवं भामाशाह के सहयोग से प्रतिभाओं को आगे बढ़ने पर बल मिलता है।
सैनी ने सैनी विकास संस्थान द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में सवाई माधोपुर जिले में किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए सैनी छात्रावास के सर्वांगीण विकास के लिए भामाशाह एवं समाज को आगे आने पर बल दिया तथा सभी को आपसी भाईचारा बनाकर समाज उत्थान के लिए सदैव आगे रहने पर बल दिया।
Progress of society and country is possible only through education - Prabhu Lal Saini
इस अवसर पर सैनी विकास संस्थान के जिलाध्यक्ष भागचंद सैनी ने संस्थान की प्रगति रिपोर्ट एवं छात्रों के द्वारा सरकारी सेवा में चयनित होने की सफलताओं से संतोष व्यक्त करते हुए सैनी छात्रावास के लिए संस्थान को मजबूत करने का आह्वान किया। सैनी ने संस्थान के पदाधिकारियों का बहुत-बहुत आभार प्रकट करते हुए प्रतिभाशाली छात्रों को कठिन परिश्रम एवं संस्कारवान बनाने पर बल दिया।
जिला माली समाज के जिलाध्यक्ष सीएल सैनी ने छात्रावास को समाज के विकास के लिए महत्वपूर्ण आधार बताते हुए इसकी प्रगति के लिए सब को एकजुट होकर प्रयास करने पर बल दिया। सीएल सैनी ने छात्रावास के आवासीय छात्रों के लिए लाइब्रेरी बनाने की घोषणा की। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में टोंक जिला माली समाज के पूर्व जिला अध्यक्ष बद्री भारतीय सरपंच, जिला परिषद सदस्य मदन मोहन सैनी, जगदीश सैनी बिल्डर्स, डालचंद सैनी सरपंच, हंसराज सैनी, जेपी सैनी एडवोकेट, कमल सैनी एडवोकेट, प्रह्लाद सैनी मेसी डीलर, रामनिवास सैनी, राजेंद्र सैनी, भरत लाल, मौसम सैनी, कोषाध्यक्ष उमाशंकर सैनी, विष्णु सैनी, हनुमान एवं पुष्पेंद्र सैनी सहित कई लोग उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !