Sunday , 7 June 2026
Breaking News

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का सवाई माधोपुर में जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत 

दिव्यांग छोटे बच्चों और गांधी पार्क सेवार्थ समिति ने भारत जोड़ो यात्रा का किया स्वागत

 

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अपने 97 दिन में आज मंगलवार सुबह सवाई माधोपुर के जीनापुर से शुरू हुई। इस दौरान जगह-जगह यात्रा का स्वागत भी हुआ। यात्रा के जिला मुख्यालय सवाई माधोपुर पहुंचने पर वार्ड नंबर 59 के पार्षद योगेंद्र सिंह (विक्की) और दिव्यांग छोटे बच्चों और गांधी पार्क सेवार्थ समिति द्वारा प्रवेश द्वार पर राहुल गांधी व  भारत जोड़ो यात्रा के यात्रियों का भव्य स्वागत किया गया। यात्रा के सुबह के सत्र में सूरवाल बाइपास तक हजारों की संख्या में लोग यात्रा में शामिल हुए। स्थानीय लोगों में यात्रा को लेकर जबरदस्त उत्साह दिखा। सवाई माधोपुर में जिस तरह से भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत हुआ है वैसा बहुत कम राज्यों में हुआ है।

 

Rahul Gandhi's Bharat Jodo Yatra was welcomed at various places in Sawai Madhopur

 

सुबह 5:45 से करीब 10:00 बजे तक ज़बरदस्त हूजूम यात्रा के स्वागत के लिए आया था। इसमें 60% से ज़्यादा महिलाएं थी। भारत जोड़ो यात्रा देश के आमजन के हर मुद्दे को रेखांकित करने की यात्रा है। राहुल गांधी के साथ आज एक बार फिर प्रियंका गांधी, बेटी मिराया वाड्रा के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं। वहीं आज यात्रा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट भी राहुल गांधी के साथ चलते दिखाई दिए। राहुल गांधी बच्चों व महिलाओं से लगातार चर्चा  करते हुए दिखाई दिए। यात्रा सुबह 10 बजे सुरवाल पहुंची। लंच ब्रेक के बाद यात्रा 3:30 बजे देहलोद के लिए रवाना हुई।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !