Thursday , 23 April 2026
Breaking News

चीफ जस्टिस पर हुए ह*मले पर राहुल गांधी ने दिया बयान

नई दिल्ली: चीफ जस्टिस बीआर गवई पर सोमवार को हुए ह*मले की कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी ने निंदा की है। सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि चीफ जस्टिस पर ह*मला हमारी न्यायपालिका की गरिमा और हमारे संविधान की मूल भावना पर ह*मला है। इस तरह की घृणा के लिए हमारे देश में कोई जगह नहीं है और इन घटनाओं की निंदा होनी चाहिए। वहीं, कांग्रेस के आधिकारिक हैंडल पर सोनिया गांधी की तरफ से भी एक अलग बयान जारी किया गया है।

Rahul Gandhi's statement on Chief Justice br gavai

इसमें लिखा है कि सुप्रीम कोर्ट के अंदर आदरणीय चीफ जस्टिस पर ह*मले की निंदा के लिए कोई भी शब्द पर्याप्त नहीं है। यह ह*मला सिर्फ उन पर नहीं, बल्कि हमारे संविधान पर भी हुआ है। चीफ जस्टिस गवई ने विनम्रता दिखाई है लेकिन देश को गहरे दर्द और आक्रोश की भावना के साथ एकजुटता से उनके साथ खड़ा होना चाहिए।

कोर्ट में मौजूद वकील अनस तनवीर ने बीबीसी संवाददाता उमंग पोद्दार को घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आज (सोमवार) सुप्रीम कोर्ट में उस समय थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी मच गई जब एक वकील ने चीफ जस्टिस पर ह*मला करने की कोशिश की। बाहर निकाले जाने के दौरान वकील ने कहा कि सनातन का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान। अनस तनवीर का कहना है कि इस घटनाक्रम के दौरान जस्टिस गवई शांत रहे और सुनवाई जारी रखी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

ACB Action on bandikui sdm office employee Dausa News 20 April 26

SDM ऑफिस में एसीबी का ट्रैप,15 हजार की रि*श्वत लेते आदित्य शर्मा गिरफ्तार

बांदीकुई/दौसा: एसडीएम कार्यालय में सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते …

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Bus falls into 200-feet deep gorge in pushkar ghati ajmer

अजमेर में मौ*त का मंजर, 200 फीट खाई में गिरी बस! 2 की मौ*त

अजमेर: अजमेर (Ajmer) जिले में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब यात्रियों …

Female teacher vande bharat express train dausa Accident 19 April 26

कुछ सेकंड की लापरवाही, जिंदगी खत्म! वंदे भारत की च*पेट में आई सरकारी टीचर

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के बांदीकुई स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में सरकारी महिला शिक्षक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !