Saturday , 5 September 2026
Breaking News

राजस्थान पीटीईटी परीक्षा 2023: परीक्षा तिथि 21 मई, आवेदन 15 अप्रैल तक, यहां करें अप्लाई

21 मई, रविवार को होगी पूरे राज्य में परीक्षा

 

पूरे राज्य के शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालयों में दो वर्षीय बी.एड एवं चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बी.ए, बी.एड एवं बी.एससी बीएड में प्रवेश के लिए राज्य स्तरीय परीक्षा पीटीईटी 2023 परीक्षा का आयोजन 21 मई रविवार को होगा। जीजीटीयू कुलपति प्रो.आई. वी त्रिवेदी ने बताया कि इस बार इस परीक्षा को आयोजित कराने का जिम्मा गोविन्द गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय बांसवाड़ा जीजीटीयू को दिया है। विश्वविद्यालय ने पिछले महीने 26 मार्च को ही पूरे राज्य में राज्य पात्रता परीक्षा सेट 2023 को आयोजित कराया था। पीटीईटी हेतु विश्वविद्यालय द्वारा समस्त तैयारियां शुरू कर दी गई है। शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय सवाई माधोपुर प्राचार्य डॉ. गोपाल सिंह ने बताया कि कक्षा बारहवीं उत्तीर्ण या इस वर्ष परीक्षा देने वाले चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बी.ए, बी.एड एवं बी.एससी बीएड में एवं स्नातक उत्तीर्ण या इस वर्ष फाइनल ईयर में एग्जाम देने वाले विद्यार्थी दो वर्षीय बी.एड में प्रवेश हेतु पात्रता रखते हैं। प्रवेश परीक्षा हेतु 15 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

 

Rajasthan PTET Exam 2023- Exam Date May 21, Application Till April 15

 

यह है फैक्ट फाइल

1. परीक्षा:- दो वर्षीय बी.एड प्रवेश परीक्षा एवं चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बी.ए, बी.एड एवं बी.एससी बीएड प्रवेश परीक्षा

2. पात्रता:- (i) (बी.एड हेतु) स्कूल में पढ़ाए जाने वाले दो विषयों के साथ बी.ए, बी.एससी, बी.कॉम, एम्ए, एम् कॉम, एम् एससी

(ii) चार वर्षीय कोर्स हेतु:कक्षा बारहवीं उत्तीर्ण या इस वर्ष परीक्षा में सम्मिलित

पात्रता हेतु न्यूनतम प्रतिशत:-

1. सामान्य/EWS /ओबीसी (क्रीमी लेयर):- 50 प्रतिशत,

2. सभी आरक्षित वर्ग: एससी, एसटी, ओबीसी, एमबीसी, दिव्यांग, विधवा, परित्यक्या :- 45 प्रतिशत

संभावित परीक्षा केंद्र:स्वयं का जिला

विशेष ध्यान रखने बिंदु:-नाम, पिता का नाम, माता का नाम, केटेगरी, फोटो, साइन सही से भरना एवं अपलोड करना

कैसे भरें ऑनलाइन फॉर्म

  1. सबसे पहले गोविन्द गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय बाँसवाड़ा की साईट https://www.ggtu.ac.inपर जाएं

2. होम पेज पर PTET विंडो पर जाएं

3. https://ptetggtu.com/pTet2023/php पर जाएं,

4. फिर जिस भी कोर्स के लिए फॉर्म भरना है, आगे की कार्रवाई करें

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !