Saturday , 5 September 2026
Breaking News

मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड पाकर खुशी से खिला रामनरेशी बाई मीना का चेहरा

पंचायत समिति चौथ का बरवाड़ा की ग्राम पंचायत डेकवा निवासी रामनरेशी बाई मीना खेती एवं पशुपालन से बमुश्किल परिवार का पालन-पोषण करती है। जब उसे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने बताया कि रजवाना में महंगाई राहत कैंप एवं प्रशासन गांवा के संग अभियान शिविर लगाया जा रहा है। इस पर रामनरेशी बाई मीना अपनी माता मोत्या देवी का जनाधार कार्ड, बिजली का बिल, गैस की डायरी, जॉब कार्ड लेकर रजवाना में लग रहे महंगाई राहत कैंप एवं प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर में पहुंची।

 

कैंप में पंजीकरण करवाने के लिए उसने अपने दस्तावेज कम्प्यूटर ऑपरेटर को दिए। कम्प्यूटर ऑपरेटर ने जैसे ही जनाधार कार्ड नम्बर कम्प्यूटर में फीड किया वैसे ही रामनरेशी बाई मीना की माता मोत्या देवी राज्य सरकार की प्रमुख 9 योजनाओं इन्दिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना, मुख्यमंत्री 100 यूनिट निःशुल्क बिजली, मुख्यमंत्री निःशुल्क 2000 यूनिट कृषि बिजली, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना एवं मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना की पात्र मिली। इस पर शिविर प्रभारी ने हाथों-हाथ रामनरेशी बाई मीना को उक्त योजनाओं के मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड प्रदान किए।

 

महंगाई राहत कैंप इतनी जल्दी एक साथ 9 प्रमुख योजनाओं के मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड पाकर रामनरेशी बाई मीना ने प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया और कहा कि मुख्यमंत्री ने महंगाई राहत कैंप, प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर के माध्यम से महंगाई से आहत गरीबों को राहत प्रदान की है। रामनरेशी ने कहा कि मुझे विश्वास हो गया है कि अब उक्त योजनाओं का लाभ हमे मिलेगा ही मिलेगा। उसने कहा कि इतनी सारी योजनाओं की गारंटी मिलने से हमारे घर का खर्च भी कम होगा। इसके लिए मैं प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को कोटि-कोटि धन्यवाद देती हूँ। जिन्होंने इन शिविरों के माध्यम से गरीबों को घर बैठे लाभ पहुंचाया।

 

किशनी देवी का जीवन होगा खुशहाल

 

सवाई माधोपुर जिले की पंचायत समिति गंगापुर सिटी में आयोजित महंगाई राहत कैंप एवं प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर में पंजीयन कराने पहुंची ग्राम पंचायत खूंटला सलोना निवासी किशनी देवी को राज्य सरकार की प्रमुख 10 योजनाओं में से 8 योजनाओं का लाभ प्राप्त होने उनके चेहरा खुशी से खिल गया। इसी प्रकार पंचायत समिति बौंली की ग्राम पंचायत दतूली निवासी लल्ली बाई मीना को राज्य सरकार द्वारा लगाए जा रहे महंगाई राहत कैंप एवं प्रशासन गांव के संग अभियान शिविर में पंजीकरण करवाने के बाद सरकार की प्रमुख 9 योजनाओं के मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड मिले। पंचायत समिति चौथथ का बरवाड़ा की ग्राम पंचायत डेकवा निवासी रामनरेशी बाई मीना खेती एवं पशुपालन से बमुश्किल परिवार का पालन-पोषण करती है।

 

Ramnareshi Bai Meena's face lit up with happiness after receiving the Chief Minister's Guarantee Card

 

बुधवार को 8 हजार 226 लाभार्थियों ने राहत के लिए कराए 37 हजार 291 पंजीकरण

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पहल पर आमजन को महंगाई से राहत देने के लिए आयोजित किए जा रहे महंगाई राहत कैंपों के अन्तर्गत बुधवार को जिले में 8 हजार 226 लाभार्थियों ने पंजीकरण करवाया। ग्रामीण क्षेत्रों में 6 हजार 698 तथा शहरी क्षेत्रों में 1 हजार 528 परिवारों ने पंजीयन कर इतने ही मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड वितरित किए गए। राज्य सरकार की महंगाई से राहत देने वाली दस जनकल्याणकारी योजनाओं में 37 हजार 291 मुख्यमंत्री गारंटी कार्डों का वितरण किया गया।

 

जिसमें मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा के लिए 6 हजार 330, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा के लिए 6 हजार 330, इन्दिरा गांधी गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना के लिए 3 हजार 97, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना के लिए 3 हजार 141, मुख्यमंत्री निःशुल्क कृषि बिजली योजना के लिए 600, अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना के लिए 4 हजार 919, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना के लिए 6 हजार 57, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लिए 2 हजार 571, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के लिए 4 हजार 157, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के लिए 89 लाभार्थियों का पंजीयन कर इतने ही कार्ड वितरित किए गए। जिले में 24 अप्रैल से 17 मई तक 2 लाख 2 हजार 324 लाभार्थी ने राज्य सरकार की 10 प्रमुख योजनाओं में 9 लाख 10 हजार 938 पंजीकरण करवाएं हैं।

 

कल यहां लगेंगे शिविर

 

स्थानीय निकाय नगर परिषद सवाई माधोपुर क्षेत्र के 18 एवं 19 मई को वार्ड नम्बर 33, 34 एवं 35 के महंगाई राहत कैम्पों का आयोजन राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय शहर (गर्ल्स स्कूल शहर) में प्रातः 10 बजे से सांय 6 बजे तक किया जाएगा। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों में 18 मई को सवाई माधोपुर की ओलवाड़ा, रवांजना चौड़, चैथ का बरवाड़ा की रजवाना, बौंली की दतुली, मलारना डूंगर की बिच्छीदौना, गंगापुर सिटी की जाट बडौदा, वजीरपुर की श्यारोली, बामनवास की कोयला, सीतोड़ एवं खण्डार की भूरी पहाड़ी में महंगाई राहत कैम्प, प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !