Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

रानी रंगा देवी जौहर स्मृति एवं प्रतिभा सम्मान समारोह कल

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सहित कई बड़े नेता आएंगे
श्रीराजपुत करणी सेना द्वारा राजपूत छात्रावास में आयोजित किया जायेगा समारोह
श्री राजपूत करणी सेना के द्वारा रविवार 25 जून को सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय स्थित राजपूत छात्रावास पर रानी रंगा देवी जौहर स्मृति एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आगोजन किया जायेगा। कार्यक्रम को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है। कार्यक्रम के आयोजन को लेकर करणी सैनिकों द्वारा राजपूत समाज के लोगों से लगातार जनसंपर्क किया गया। श्री राजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष रविन्द्र सिंह चितारा ने बताया कि रानी रंगा देवी स्मृति एंव प्रतिभा सम्मान समारोह को लेकर करणी सैनिकों द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां कर ली गई है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राजपूत समाज के लोगों को पीले चांवल बांटे गए और कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में राजपूत समाज के लोगों के पहुंचने की अपील की गई।
Rani Ranga Devi Jauhar Memorial and Pratibha Samman Ceremony organized tomorrow in sawai madhopur
25 जून को आयोजित होने वाले रानी रंगा देवी स्मृति एंव सम्मान समारोह के दौरान करणी सेना द्वारा हम्मीर सर्किल से राजपूत छात्रावास तक विशाल जुलूस निकाला जायेगा। जिसके बाद राजपूत छात्रावास पर मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में देश एवं प्रदेश के करणी सेना के पदाधिकारी एंव कार्यक्रता शामिल होंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़, श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना, राष्ट्रीय कार्यसमिति अध्यक्ष विश्व बंधु सिंह राठौड़, प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह सलाडीया, विजेंद्र सिंह कल्याणवत सहित करणी सेना के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !