Sunday , 7 June 2026
Breaking News

रतनलाल मीठालाल फाउंडेशन ने किया जनता प्याऊ का शुभारंभ

रामनवमी पर शरबत पिलाकर किया जनता प्याऊ का उद्घाटन

बामनवास उपखंड मुख्यालय के पिपलाई मोड़ पर रतनलाल मीठालाल फाउंडेशन द्वारा पानी की प्याऊ का उद्घाटन किया गया। तेज गर्मी को देखते हुए अभी से ही पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है और आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है, जिसके चलते रतनलाल मीठालाल फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. शिवराज मीणा द्वारा रामनवमी के शुभ अवसर पर जनता प्याऊ का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थानाधिकारी बृजेश कुमार मीणा रहे। थानाधिकारी ने डॉक्टर शिवराज के फाउंडेशन और जनता प्याऊ की सराहना की।

 

Ratanlal Mithalal Foundation launched Janta water hut in bamnawas sawai madhopur

 

फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. शिवराज और डॉ. ममता ने बताया कि पिपलाई मोड़ आसपास के क्षेत्र का महत्वपूर्ण स्थान है जहां गर्मियों में पेयजल की सुविधा की अति आवश्यकता थी इस को देखते हुए रामनवमी के शुभ अवसर पर रतनलाल मीठालाल फाउंडेशन द्वारा शरबत प्रसादी वितरण एवं कन्या पूजन कर माता-बहनों को जल पिलाकर जनता प्याऊ का उद्घाटन किया है। इस दौरान रुक्मणि देवी, सौरभ, वंशादित्य, बाबूलाल गुर्जर, डॉ. रामचरण बोहरा, कमलेश जोशी, कमलेश योगी, बचन मावई, हुकमसिंह गुर्जर, महेंद्र चेची, अजय रामसिंहपुरा, भूपेश, विष्णु सैनी तथा अन्य समाजसेवी लोग उपस्थित रहे।

 

 

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !