Sunday , 7 June 2026
Breaking News

रवांजना डूंगर थाना पुलिस ने अवैध श*राब बेचते हुए एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार 

रवांजना डूंगर थाना पुलिस ने अवैध श*राब बेचते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने आरोपी के कब्जे अवैध शराब भी जब्त की है। रवांजना डूंगर थानाधिकारी गोपाल राम ने बताया कि सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशन में जिले में अवैध मा*दक पदार्थों के परिवहन/बेचान के विरुद्व अभियान चलाया हुआ है।

 

Ravanjana Dungar police station arrested a person for selling illegal liquor in sawai madhopur

 

 

उन्होंने बताया की अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर हिमांशु शर्मा एवं वृताधिकारी वृत ग्रामीण सवाई माधोपुर अनिल डोरिया के सुपरविजन में रवांजना डूंगर मय पुलिस टीम द्वारा गश्त के दौरान फलोदी जीएसएस के पास रात्रि को एक व्यक्ति फलोदी जीएसएस तिराहे पर पुलिस की गाड़ी को देखकर सफेद रंग के कट्टे को कंधे पर रखकर बबूलों की तरफ भागने लगा। पुलिस ने व्यक्ति को जाब्ते की मदद से पकड़ा।

 

 

 

पुलिस ने जब व्यक्ति का नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम सुरेन्द्र कुमार बैरवा पुत्र बंसी लाल निवासी आमली सोप जिला टोंक बताया। जिसके कब्जे में मिले सफेद रंग के कट्टे को चैक किया गया तो कट्टे में एक गत्ते का कार्टून देशी श*राब से भरा हुआ व बाहर 4 पव्वे कच्चा निम्बूडा देशी मदिरा सादा के कुल 52 पव्वे रखे हुए मिले। पुलिस अवैध देशी श*राब को जब्त कर आरोपी के खिलाफ आबकरी एक्ट मामला दर्ज किया।

 

 

इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में थानाधिकारी गोपाल राम, सहायक उप निरीक्षक समय सिंह, मुस्ताक खान हेड कांस्टेबल, शीशराम कांस्टेबल और सुर्यप्रकाश कांस्टेबल शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !